एक्सप्लोरर

हितेश अवस्थी ने लिया यूपी के कार्यवाहक डीजीपी का चार्ज, बोले-तकनीक से रोकेंगे साइबर अपराध

यूपी के नये कार्यवाहक डीजीपी हितेश अवस्थी ने कहा कि महिला और बाल अपराधों पर नियंत्रण हमारी प्राथमिकता होगी।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। 1985 बैच के आईपीएस अफसर हितेश चंद्र अवस्थी ने शुक्रवार शाम को प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी का चार्ज लिया। ओपी सिंह ने हितेश अवस्थी को चार्ज सौंपा। चार्ज लेने के बाद कार्यवाहक डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने मीडिया से बात कर अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। नवनियुक्त डीजीपी ने कहा की पुलिस का आमजन साथ व्यवहार चाहे थाना स्तर का हो या बीट स्तर का वो अच्छा होना चाहिए। विभाग में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की संस्कृति हो इसका प्रयास रहेगा। आपको बता दें कि कार्यवाहक डीजीपी डीजी विजिलेंस के पद पर हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पुलिस प्रशिक्षण प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की समस्या से सभी जूझते हैं, ITMS और ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढाकर इसमें सुधर करेंगे। महिला और बाल अपराधों पर नियंत्रण करना प्राथमिकताओं में होगा इसके अलावा साइबर अपराध नयी जनरेशन का अपराध है जिसे तकनीक से रोकेंगे। कार्यवाहक डीजीपी ने कहा कि बीट व्यवस्था पुलिस कार्यप्रणाली की रीढ़ की हड्डी है। पूर्व डीजीपी के समय जो इनोवेशन्स हुए हैं उनको बढ़ावा देंगे। स्मार्ट पोलिसिंग का जो कांसेप्ट है, उसमे ये सब आता है। पुलिस को समय के साथ स्मार्ट बनाना है, तकनीक से मजबूत करना है।

1986 बैच के आइपीएस अधिकारी डीजी सुजान वीर सिंह, 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी डीजी ईओडब्ल्यू डॉ.आरपी सिंह, इसी बैच के डीजी उप्र राज्य मानवाधिकार आयोग जीएल मीणा, डीजी फायर सर्विस विश्वजीत महापात्रा, 1988 बैच के डीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आरके विश्वकर्मा, डीजी जेल आनन्द कुमार व केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आ रहे डीजी डीएस चौहान के नाम भी रेस में शामिल हैं। हालांकि, अब तक संघ लोकसेवा आयोग को भेजे गए नामों पर कोई निर्णय न होने की सूचना है। इसके चलते ही कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किये गये हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget