एक्सप्लोरर

PM Modi Egypt Visit: 'ऐ जाने वफा ये जुल्म ना कर...', पीएम मोदी के अल-हाकिम मस्जिद दौरे पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तंज

PM Modi Al Hakim Mosque: पीएम मोदी ने काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया. इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (24 जून) को अपने मिस्र दौरे पर पहुंचे और दूसरे यानि आज (25 जून) को अल-हकीम मस्जिद पहुंचे. पीएम मोदी के मिस्र में अल-हकीम मस्जिद दौरे को लेकर विपक्षी नेता तंज कस रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी तंज कसा है. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा है कि "रहने दे अभी “थोड़ा” सा भरम…….ऐ जाने वफ़ा ये ज़ुल्म ना कर." आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आप सांसद नेता संजय सिंह के ट्वीट को शेयर करते हुए यह बात लिखी है.

वहीं आप नेता संजय सिंह ने पीएम मोदी के अल-हकीम मस्जिद दौरे को लेकर ट्वीट कर लिखा- "मिस्र में, मोदी जी मस्जिद में. वाह मोदी जी वाह. ग़ैरों पे करम अपनों पे सितम, ऐ जान-ए-वफ़ा ये ज़ुल्म न कर." बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया. इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है. इस  मस्जिद का निर्माण 1012 में किया गया था, पीएम मोदी ने मस्जिद की दीवारों और दरवाजों पर की गई जटिल नक्काशी की सराहना की. 

वहीं पीएम मोदी ने अल-हाकिम मस्जिद के दौरे को लेकर ट्वीट करते हुए इसकी फोटो शेयर कर अरबी और अंग्रेजी में लिखा-" काहिरा में ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा करके सम्मानित महसूस किया. यह मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति का एक बड़ा प्रमाण है." इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बोहरा समुदाय के नेताओं से भी मुलाकात की, जो इस शिया मस्जिद का रखरखाव करते हैं. बता दें कि अल हाकिम मस्जिद काहिरा की चौथी सबसे पुरानी मस्जिद है और शहर में दूसरी फातिमिया दौर की मस्जिद है. इस मस्जिद 13,560 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है, जिसका प्रांगण 5,000 वर्ग मीटर में है.

UP News: बीजेपी सांसद और इंस्पेक्टर में जमकर बहस, सपा ने CM योगी को घेरा, कहा- 'MP-MLA रोजाना आपका...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget