एक्सप्लोरर

'साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जो यातनाएं...', मालेगांव ब्लास्ट केस के फैसले पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Malegaon Blast Case: कोर्ट के फैसले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा देखिए कोर्ट के फैसले का सम्मान होना चाहिए और जो व्यक्ति दोषी नहीं होता है उसको कई-कई साल जेल में रहना पड़ता है.

साल 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में कोर्ट ने बीजेपी की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया है. इस मामले को लेकर राजनेताओं समेत कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच अब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है.

मालेगांव विस्फोट मामले में कोर्ट के फैसले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा देखिए कोर्ट के फैसले का सम्मान होना चाहिए और जो व्यक्ति दोषी नहीं होता है उसको कई-कई साल जेल में रहना पड़ता है. आज कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बरी किया है लेकिन साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जो यातनाएं दी गईं और जो समय उन्होंने जेल में बिताया उस समय को लौटाकर के कौन दे सकता है. ये एक बड़ा सवाल है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा भारतीय न्याय प्रक्रिया और भारत की एजेंसियों को अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए और ये आत्म अवलोकन करना चाहिए कि यदि कोई व्यक्ति दोषी नहीं है तो उस पर जब आरोप लगाया जाता है. आरोप सिद्ध होने से पहले उन्हें जब चार-चार और 5-4 साल जेल के अंदर सड़ना पड़ता है उन्हें यातनाएं दी जाती हैं ये बहुत दुखद है.

वहीं कन्नौज कन्नौज के पीठाधीश्वर अतुलेशानंद महाराज ने मालेगांव विस्फोट मामले में सभी 7 आरोपियों को बरी किए जाने पर कहा कि तुलसीदास जी महाराज की जयंती पर आने वाले फैसले ने सनातन धर्म के गौरव को मजबूत किया है. इसके साथ ही सीताराम दास महाराज ने कहा, "17 साल बाद मालेगांव मामले में आया फैसला सराहनीय है, तत्कालीन सरकार इसमें शामिल थी." महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज ने कहा, "हम अदालत द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत करते हैं."

मालेगांव विस्फोट में 6 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि मुंबई की एक विशेष अदालत ने सितंबर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में बीजेपी की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया है. न्यायाधीश ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि मामले को संदेह से परे साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत नहीं है. इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 101 अन्य घायल हुए थे. 

गौतमबुद्ध नगर को मिली पहली महिला DM मेधा रूपम ने संभाला कार्यभार, दिया ये साफ संदेश

Input By : पीटीआई भाषा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget