एक्सप्लोरर

गौतमबुद्ध नगर को मिली पहली महिला DM मेधा रूपम ने संभाला कार्यभार, दिया ये साफ संदेश

UP News: डीएम मेधा रूपम ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही स्पष्ट संकेत दिए कि उनका प्रशासनिक दृष्टिकोण जनता-केन्द्रित, सुशासनपूर्ण और परिणाम-आधारित होगा.

गौतमबुद्ध नगर जिले को उसकी पहली महिला जिलाधिकारी के रूप में एक नया नेतृत्व मिला है. साल 2014 बेच की तेजतर्रार और जनहितैषी आईएएस अधिकारी मेधा रूपम ने जिले की डीएम का कार्यभार विधिवत रूप से संभाल लिया. कलेक्ट्रेट के कोषागार कक्ष में आयोजित सादे समारोह में निवर्तमान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी. मनीष कुमार वर्मा का तबादला अब प्रयागराज जिले में जिलाधिकारी पद पर हुआ है.

डीएम मेधा रूपम ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही स्पष्ट संकेत दिए कि उनका प्रशासनिक दृष्टिकोण जनता-केन्द्रित, सुशासनपूर्ण और परिणाम-आधारित होगा. उन्होंने अधिकारियों के साथ पहली बैठक में ही यह निर्देश दिए कि जिले में पारदर्शिता और कार्य कुशलता सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होंगी. 

इससे पहले कासगंज की डीएम के पद पर कार्यरत थीं मेधा रूपम

डीएम मेधा रूपम ने कहा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शिकायत निवारण में तेजी और कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्तर तक पहुंच मेरी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी. मेधा रूपम इससे पूर्व कासगंज की डीएम के पद पर कार्यरत थीं. इससे पहले वह हापुड़ जिले की भी जिलाधिकारी रह चुकी हैं और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बतौर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) भी अपनी सेवा दे चुकी हैं.

प्रशासनिक स्थितियों से भलीभांति परिचित हैं मेधा रूपम

ग्रेटर नोएडा कार्यकाल के दौरान वे क्षेत्र की सामाजिक और प्रशासनिक स्थितियों से भलीभांति परिचित रही हैं. उनकी गिनती एक कर्मठ, संवेदनशील और अनुशासित अफसर के तौर पर की जाती है. वे क्षेत्रीय जनसमूह से संवाद और संवाद की निरंतरता को प्रशासन का महत्वपूर्ण आधार मानती हैं. डीएम मेधा रूपम के आगमन से गौतम बुद्ध नगर में प्रशासनिक व्यवस्था को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है. खासतौर से महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देने की दिशा में यह नियुक्ति जिले के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है.

यूपी को मिला नया मुख्य सचिव, 1989 बैच के IAS अधिकारी एसपी गोयल को मिली जिम्मेदारी

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget