एक्सप्लोरर

'सनातन को मिटाने की बात...', अखिलेश के कांवड़ियों वाले बयान पर जमकर बरसे आचार्य प्रमोद कृष्णम

Kanwar Yatra 2025: अखिलेश यादव द्वारा 2027 में सरकार बनाने के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश 2017 में भी कहते थे जब राहुल गांधी और अखिलेश साथ में थे, उन दो लड़कों की जोड़ी का क्या हुआ.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा अखिलेश यादव दूसरों को सलाह ना देकर के पहले खुद कांवड़ियों की सेवा करें बताएं सावन के महीने में कितने कांवड़ियों के पांव दबाएंगे.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ तो कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा करने का काम कर रहे हैं देश की आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कांवड़ियों की श्रद्धा का सम्मान किया. अखिलेश यादव द्वारा 2027 में सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश 2017 में भी कहते थे जब राहुल गांधी और अखिलेश साथ में थे, उन दो लड़कों की जोड़ी का क्या हुआ. बड़ा सवाल यह है सत्ता कौन देता है, सत्ता जनता देती है. जनता के हृदय में उतरना पड़ेगा और समाज को बांट कर जातियों के नाम पर नंगा नाच जो हो रहा है मुझे नहीं लगता देश की और प्रदेश की जनता इसको स्वीकार करेगी.

 यह दौर राष्ट्र और धर्म का दौर है

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा यह दौर राष्ट्र और धर्म का दौर है सनातन का दौर है. सनातन को मिटाने की बात करोगे और देश में सत्ता पाने की बात करोगे यह दोनों एक साथ नहीं चलेगा. वहीं आचार्य प्रमोद कृष्ण ने कहा आज सावन का पहला दिन है सबको अभिषेक करना चाहिए सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों को मैं बधाई देता हूँ. जहां तक नाम का सवाल है जीवन से लेकर मृत्यु तक हर जगह नाम है, स्कूल में नाम थाने में जाओ नाम, पासपोर्ट में जाओ नाम, वोटर लिस्ट में नाम, नौकरी मिले तो नाम, सस्पेंड हो तो नाम, नाम के बिना कुछ नहीं है. जो लोग नाम छुपा कर धंधा करना चाहते हैं वह लोग गुनाह कर रहे हैं, वह संविधान को धोखा दे रहे हैं और सरकार को धोखा दे रहे हैं अपने आप को धोखा दे रहे हैं. धर्म को धोखा दे रहे हैं परमात्मा को धोखा दे रहे हैं. 
 
किसी भी धर्म में झूठ बोलने की इजाजत नहीं

उन्होंने कहा कांवड़ियों के जो इस तपस्या को झूठ बोलकर भंग करना चाहते हैं. मैं इसका समर्थन नहीं करता लेकिन किसी भी धर्म में झूठ बोलने की इजाजत नहीं है किसी भी धर्म की बुनियाद झूठ पर खड़े होकर इमारत नहीं बनती. इसलिए जो लोग अपना नाम छुपाना चाहते हैं मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं डंके की चोट पर अपना नाम लिखें जिसकी मर्जी होगी जहां से सौदा खरीदना होगा खरीदेगा.

अखिलेश यादव विदेशी कल्चर से प्रभावित हैं

अखिलेश यादव के अधिकारियों पर दिए ब्यान पर पलटवार करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश यादव का जो परिवार है वह जरा धार्मिक परिवार है. मैं उनके परिवार का सम्मान करता हूं, अखिलेश यादव विदेशी कल्चर से प्रभावित हैं. अखिलेश यादव वाकई अपनी पार्टी को ताकतवर बनना चाहते हैं तो जनमानस के ह्रदय में जाना पड़ेगा सबका सम्मान करना पड़ेगा.

प्रदेश की जनता तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाएगी

उन्होंने कहा ईडीए-पीडीए से कुछ नहीं होगा, यह समाज को बांटने का जो षड्यंत्र कर रहे हैं यह हिंदुओं को बांटने का षड्यंत्र है. सनातन को बांटने का षड्यंत्र है, यह सफल नहीं होगा और 2027 में फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस प्रदेश की जनता तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाएगी. अखिलेश यादव की सरकार थी तो महात्माओं पर डंडे बरसाते थे अखिलेश यादव की सरकार में कल्कि धाम के निर्माण पर पाबंदी लगाई गई थी जब अखिलेश यादव कहां थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget