एक्सप्लोरर

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ

एबीपी न्यूज और सी-वोटर के सर्वे में सत्ताधारी एनडीए गठबंधन महाराष्ट्र में बंपर जीत के साथ वापसी कर रही है तो वहीं विपक्ष का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। हरियाणा में बीजेपी भारी बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वोटरों का मिजाज क्या है। जनता सियासी दलों और मुद्दों को लेकर क्या सोचती है। इसी राजनीतिक माहौल के बीच एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर इन दोनों राज्यों की सियासी नब्ज को टटोलने की कोशिश की है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है। महाराष्ट्र में जहां देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं तो वहीं हरियाणा में बीजेपी मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में सरकार चला रही है।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 24 अक्टूबर को पता चलेगा इन दोनों राज्यों में सत्ता के शिखर पर कौन सी पार्टी बैठती है। एबीपी न्यूज और सी-वोटर के सर्वे में सत्ताधारी एनडीए गठबंधन महाराष्ट्र में बंपर जीत के साथ वापसी कर रही है तो वहीं विपक्ष का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। हरियाणा में बीजेपी भारी बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस में चल रही फूट का असर जमीन पर भी दिख रहा है।

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी और उसके सहयोगियों को में 194 सीटों पर जीत हासिल हो सकती हैं। वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 86 सीटों पर जीत मिल सकती है। अन्य को 8 सीटें मिलने का अनुमान है। महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी को 47 फीसदी, कांग्रेस को 39 फीसदी और अन्य पार्टियों को 14 फीसदी वोट मिल सकता है।

देवेंद्र फडणवीस के लेकर क्या बोली जनता ओपिनियन पोल में 35 प्रतिशत वोटर चाहते हैं कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर से मौका मिले। वहीं, 5 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनें। एनसीपी प्रमुख शरद पवार को 7 फीसदी लोग मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं।

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ

हरियाणा का हाल हरियाणा की कुल 90 सीटों में से बीजेपी विपक्ष का सफाया करते हुए 83 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं।

किसको कितने फीसदी वोट ? ओपिनियन पोल में 48 प्रतिशत वोट बीजेपी के खाते में जाते हुए दिख रहे हैं, जबकि कांग्रेस को 21 प्रतिशत लोगों के वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस से बेहतर अन्य की हालत है जिन्हें 31 प्रतिशत वोट वोट मिल सकता है।

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ

सीएम की रेस में कौन ? हरियाणा की सत्ता संभाल रहे मनोहर लाल खट्टर राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद बनकर सामने आए हैं। ओपिनियन पोल में जब लोगों से सवाल किया गया कि उनके राज्य में वो किस नेता को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना पसंद करेंगे? तो इस सवाल पर 40 प्रतिशत लोगों ने वर्तमान में राज्य की कमान संभाल रहे मनोहर लाल खट्टर का नाम लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन
UP News: मुख्यमंत्री योगी 200 लोगों की सुनी फरयादें, अधिकारियों से बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
मुख्यमंत्री योगी 200 लोगों की सुनी फरयादें, अधिकारियों से बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget