एक्सप्लोरर

अभ्युदय योजना से गरीब बच्चे बनेंगे डीएम, सरकार देगी गरीबों को IAS-IPS बनाने वाली शिक्षा

उत्तर प्रदेश सरकार गरीब बच्चों को शिक्षित बनाने और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करने के लिए अभ्युदय योजना का शुभारंभ करने जा रही है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में गरीब बच्चों के लिए अभ्युदय योजना के रूप में एक सौगात लेकर आ रही है. झांसी कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने अभ्युदय योजना शुरू करने से पहले एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जिसमें यह बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 16 फरवरी बसंत पंचमी के दिन से ये शुरू हो जाएगी.

बताया जा रहा है कि इस योजना के जरिए अब गरीब बच्चों को ऑनलाइन/ऑफलाइन क्लासेस दी जाएंगी. इसमें IAS और IPS लेवल के अधिकारी क्लासेस लेंगे और गरीब बच्चों को देशसेवा के लिए प्रेरित करेंगे. क्लास के लिए झांसी शहर में स्थित गवर्नमेंट इंटर कॉलेज का चयन किया गया है. जिसके लिए गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में 17 स्मार्ट क्लास बन चुकी है.

सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे शुरुआत

इस योजना से ग्रामीण अंचल के छात्रों को भी फायदा होगा. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत जल्द ही होने वाली है, जिसके लिए 10 तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे, जिसमें सिविल सेवा परीक्षा PCS, JEE, नीट, एनडीए, सीडीएस जैसी प्रतिस्पर्धा से भरी प्रतियोगिताओं की शिक्षा निशुल्क दी जाएगी. तीन प्रकार की प्रशिक्षण की सुविधाएं मंडल मुख्यालय पर दी जाएगी.

झांसी के कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा ने पत्रकारों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मंडल स्तर पर सिविल सर्विस, ऑल इंडिया लेवल सर्विस इंजीनियरिंग, मेडिकल से जुड़ी परीक्षाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके अलावा रिक्रूटमेंट से संबंधित, रेलवे रिक्रूटमेंट से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी, प्राइवेट एजेंसी के विषयों पर भी फोकस किया जाएगा, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा.'

ऑफलाइन और ऑनलाइन मिलेगी शिक्षा

उन्होंने आगे बताया कि जो बच्चे प्राइवेट सेक्टर में आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से प्राइवेट कोचिंग नहीं कर पाते हैं, लेकिन वे मेधावी हैं तो उनके लिए यह प्रशिक्षण ऑफलाइन और ऑनलाइन दिया जाएगा. 10 फरवरी तक यह पोर्टल तैयार कर दिया जाएगा. समाज कल्याण विभाग की तरफ से प्रशिक्षण की लॉन्चिंग की जाएगी. जो बच्चे दसवीं पास है और इंटर करना चाहते हैं, उन्हें भी यहां से फायदा होगा. इस प्रशिक्षण के लिए झांसी के जीआईसी कॉलेज में स्मार्ट क्लासेज तैयार हो चुकी है.

उन्होंने बताया, 'एक यूट्यूब चैनल तैयार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन क्लासेस भी चलेंगी और बच्चों तक सीधी बात पहुंच पाएगी, उपाम नोडल एजेंसी होगी. इसमें पूरे प्रदेश से करीब 25000 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है. हर मंडल पर तकरीबन डेढ़ हजार बच्चों को इस योजना के माध्यम से जोड़ा जाएगा. 16 तारीख को मुख्यमंत्री योगी विधिवत इसका शुभारंभ करेंगे. जीआईसी झांसी में 17 स्मार्ट क्लासेस बनाई जा चुकी है, इसके अलावा दो अन्य सेंटर का चयन किया जा रहा है. इसमें अधिकारी वर्ग भी बच्चों को जानकारी देंगे.'

इसे भी पढ़ेंः केजरीवाल की बेटी हर्षिता के साथ हुआ फ्रॉड, इस तरह अकाउंट से निकाले 34000 रुपये

उत्तराखंड त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हुई, 197 लोग अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget