एक्सप्लोरर

अभिषेक की वेब सीरीज 'ब्रीद : इन द शैडोज 10 जुलाई को रिलीज होगी

अमेजन प्राइम वीडियो ने घोषणा की कि अमेजन ऑरिजिनल श्रृंखला 'ब्रीद' का बहुप्रतीक्षित नया सीजन 10 जुलाई, 2020 को रिलीज किया जाएगा।

अमेजन प्राइम वीडियो ने घोषणा की कि अमेजन ऑरिजिनल श्रृंखला 'ब्रीद' का बहुप्रतीक्षित नया सीजन 10 जुलाई, 2020 को रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के साथ बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, अभिनेता अमित साध एक बार फिर अपनी पुरस्कार विजेता भूमिका सीनियर इंस्पेक्टर कबीर सावंत को दोहराते हुए नजर आएंगे। साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर 'ब्रीद : इन द शैडोज' अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है।

इस मूल श्रृंखला में दक्षिण भारत के प्रमुख कलाकारों में से एक नित्या मेनन भी अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। सैयामी खेर भी एक प्रमुख किरदार के साथ कलाकारों की इस टोली में शामिल हो गई हैं। यह बहुप्रतीक्षित अमेजन ओरिजिनल सीरीज दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगी।
अमेजन प्राइम वीडियो से इंडिया ओरिजनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित कहती है, "अभिषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन और सैयामी खेर सहित अन्य कलाकारों के साथ हम नया शो 'ब्रीद: द शैडोज' को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमें पूरा विश्वास है कि संपूर्ण भारत सहित दुनियाभर में हमारे दर्शकों को यह सीरीज पसंद आएगी।"
View this post on Instagram
 

#DabbooRatnaniCalendar @dabbooratnani @manishadratnani

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम मल्होत्रा ने साझा किया, "अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट हमेशा विभिन्न शैली में आकर्षक और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में सबसे आगे रहा है। हम अमेजन प्राइम वीडियो के साथ एक बार फिर एक सफल अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद' के नए सीजन के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं। मैं अमित, नित्या और सैयामी के साथ अभिषेक के आ जाने से बेहद खुश हूं और मयंक द्वारा एक मनोरंजक कहानी, एक ताजा और उन्नत स्टोरी लाइन के साथ हमें विश्वास है कि यह शो पूरी दुनिया में प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जाएगा।"
View this post on Instagram
 

Ramji types? #Manmarziyaan

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

निर्देशक मयंक शर्मा ने कहा, "हम प्राइम मेंबर्स के लिए 'ब्रीद' का एक नया सीजन लाकर खुश हैं। जबकि शो में प्रत्येक किरदार की अपनी एक कहानी है, लेकिन दर्शक इस बात को महसूस करेंगे कि ये कहानी कितनी दिलचस्प रूप से अंत:संबंधी है। इस नए चैप्टर के साथ मैं प्राइम सदस्यों को भावनाओं और रोमांच के एक नए रोलर-कोस्टर सफर पर ले जाने के लिए उत्साहित हूं।"
View this post on Instagram
 

@dabbooratnani #dabbooratnanicalendar2017

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

यह सीरीज अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने बेहतरी से लिखा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget