एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जेल में बंद अपने पिता आजम खान का जिक्र करते हुए रो पड़े अब्दुल्ला आजम, जानें- क्या कहा?

UP Elections: सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने आज कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की. इस दौरान अब्दुल्ला आजम जेल में बंद अपने पिता आजम खान का जिक्र करते हुए रो पड़े.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के रामपुर में आज सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की. इस दौरान अब्दुल्ला आजम जेल में बंद अपने पिता आजम खान का जिक्र करते हुए भाषण देते हुए रो पड़े. अब्दुल्ला आजम ने कहा कि लोग कहते हैं कि चमत्कार होते हैं. मैंने खुद अपनी आंखों से चमत्कार होते हुए देखा है जब मेरे पिता लखनऊ में अस्पताल में कोरोना वायरस से पीड़ित थे और जिंदगी की उम्मीद नहीं बची थी, लेकिन किसी की दुआ ने उन्हें बचा लिया. 

अब्दुल्ला आजम ने कहा कि जब मेरे पिता ने बेहोशी की हालत में थोड़ी देर को आंखे खोल कर मुझसे कहा कि बेटे मुझे कुछ ऐसा हुआ है कि मैं अब बच नहीं सकता. यह वाक्य सुनाते हुए अब्दुल्ला आजम आंसुओं से फूट-फूट कर रोने लगे. वहां मौजूद अब्दुल्ला आज़म के समर्थकों ने उनको हिम्मत दी. अब्दुल्ला आजम ने अपनी मां तंजीम फातिमा और पिता आज़म खान पर जेल में हुई आपबीती का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने बहुत बुरा दौर देखा है. बहुत सी रातें ऐसी आईं जब लगा कि आने वाला सवेरा देखने के काबिल नहीं बचेगा और जेल में ही मार दिए जाएंगे.

अब्दुल्ला आज़म ने कहा ये बात

अब्दुल्ला आज़म ने कहा कि आज के बाद चुनाव प्रचार के हर कार्यक्रम में आजम खान के नाम की एक खाली कुर्सी मंच पर रखी जाया करेगी, जिस पर उनका नाम लिखा होगा और जब तक वह सीतापुर जेल से बाहर नहीं आ जाते तब तक उनके नाम की कुर्सी हम हर कार्यक्रम में मंच पर रखेंगे. अब्दुल्ला आजम ने आज़म खान की तस्वीर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि तमाम विरोधियों के लिए आजम खान का यह फोटो ही काफी है.

अधिकारी पर साधा निशाना

अब्दुल्ला आजम ने एक अधिकारी (आंजनेय कुमार, मंडलायुक्त मुरादाबाद) का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा की एक अधिकारी हैं जो अभी भी रामपुर के चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं. इसलिए चुनाव आयोग से हमारी मांग है कि वह उन्हें हटाएं ताकि चुनाव निष्पक्ष हो सके. अब्दुल्ला आज़म रामपुर में सपा कार्यालय पर अपने समर्थकों से वर्चुअल मीटिंग कर रहे थे.

ये भी पढ़ें-

मुलायम की बहू को टिकट देने से क्यों कतरा रही है बीजेपी? अपर्णा के आने से बीजेपी खुश और जाने से सपा भी खुश

UP Election 2022: चंद्रशेखर आजाद का एलान- समाजवादी पार्टी 100 सीट भी दे तो गठबंधन नहीं

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget