एक्सप्लोरर

उम्र विवाद के मुकदमे में हाई कोर्ट में पेश हुये अब्दुल्ला आजम, अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बताया गलत

उम्र विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद आमज खान के पुत्र अबदुल्ला आजम सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में पेश हुये। अदालत में उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप गलत हैं। यही नहीं मीडिया से बात करते हुये उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम आज अपनी उम्र के विवाद के मुकदमे में इलाहाबाद हाई कोर्ट में पेश हुए। अब्दुल्ला आजम ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया और अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए मुकदमे को खारिज किये जाने की गुहार लगाई। हाई कोर्ट उनके मुकदमे में अब ग्यारह सितंबर से अंतिम सुनवाई शुरू करेगा। अब्दुल्ला आजम की तरफ से अब तक कोर्ट में ग्यारह लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

अदालत में पेश होने के बाद अब्दुल्ला आजम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके परिवार के खिलाफ सियासी बदले की भावना से लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन वह और उनका परिवार न तो डरेगा और न ही झुकेगा और सारे हालातों का डटकर मुकाबला करेगा। उन्होंने कहा कि आजम खान की खता सिर्फ इतनी है कि वह विपरीत हालात में भी चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं और लोगों को शिक्षित व जागरूक करने के लिए युनिवर्सिटी चला रहे हैं। अब्दुल्ला आजम के मुताबिक़ उनके परिवार को भाजपा के खिलाफ बोलने की सजा दी जा रही है।

गौरतलब है अब्दुल्ला आजम साल 2017 में यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में रामपुर की स्वार सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कासिम अली ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर यह आरोप लगाया था कि नामांकन के वक्त अब्दुल्ला न्यूनतम निर्धारित पचीस साल की उम्र के नहीं थे। कई दस्तावेज ऐसे हैं, जिनमे अब्दुल्ला आज़म की उम्र पचीस साल से कम हैं, इसलिए उनके निर्वाचन को रद्द कर दिया जाना चाहिए। इसी मुकदमे में कोर्ट ने आज अब्दुल्ला आज़म को तलब किया था और उनसे अपना बयान दर्ज कराने को कहा था। अब्दुल्ला के समर्थन में उनकी मां और राज्यसभा सांसद तंजीम फातिमा भी इकतीस जुलाई को कोर्ट में अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget