एक्सप्लोरर

झांसी: कार्ड बंट गए, हल्दी-मेहंदी की रस्मों के बीच फौजी ने अचानक किया शादी से इनकार, थाने पहुंची दुल्हन

Jhansi News in Hindi: झांसी में एक फौजी मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे लड़की का परिवार सदमे में है. सगाई में 10 लाख रुपये और सोना देने के बावजूद, लड़के ने अचानक शादी तोड़ दी.

जिस घर में शादी की खुशियां और तैयारियों की रौनक होनी चाहिए थी, वहां अचानक मायूसी और चिंता ने जगह ले ली. हल्दी-मेहंदी की रस्मों की जगह एक बेटी अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय में हाथ में प्रार्थना पत्र लिए न्याय की गुहार लगाती नजर आई. मामला तब सामने आया जब आर्मी में तैनात मंगेतर ने महज एक हफ्ते पहले अचानक शादी करने से इनकार कर दिया.

मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और उसने काफी मुश्किलों से पैसा जोड़कर अपनी बेटी की शादी तय की थी. बेटी का रिश्ता झांसी के पालर गांव निवासी रविकांत से तय हुआ था, जो भारतीय सेना में तैनात है.

फौजी को सगाई में मिला था 10 लाख रुपये कैश और सोना 

महिला के मुताबिक, 10 अप्रैल 2025 को चिरगांव स्थित एक लॉज में दोनों की मंगनी भी कराई गई थी. मंगनी समारोह में लड़की पक्ष की ओर से करीब 10 लाख रुपये नकद, सोने की चेन और अंगूठी सहित अन्य उपहार दिए गए थे. इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 11 मार्च 2026 को शादी की तारीख तय कर दी गई थी.

एक मैसेज में कर दिया शादी से इनकार

परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे और रिश्तेदारों व परिचितों में शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे. घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन तभी अचानक लड़की के फोन पर मंगेतर रविकांत का एक मैसेज आया, जिसमें उसने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद उसने अपना फोन भी बंद कर लिया. 

लड़की पक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने लड़के के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इससे परिवार पूरी तरह परेशान और हैरान है.

मां-बेटी ने ASP से की न्याय दिलाने की मांग

पीड़ित मां-बेटी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और अचानक इस तरह शादी से इनकार करने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक रूप से भी भारी नुकसान हुआ है. मां-बेटी ने पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए.

Input By : पुष्पेंद्र सिंह यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

हिमालयी राज्यों की नई पहल, आपदा से निपटने के लिए उत्तराखंड-हिमाचल मिलकर खोजेंगे समाधान
हिमालयी राज्यों की नई पहल, आपदा से निपटने के लिए उत्तराखंड-हिमाचल मिलकर खोजेंगे समाधान
शामली: दिनदहाड़े बाजार में चोरी, गल्ले का ताला तोड़ 25 हजार उड़ाये; CCTV में कैद हुई वारदात
शामली: दिनदहाड़े बाजार में चोरी, गल्ले का ताला तोड़ 25 हजार उड़ाये; CCTV में कैद हुई वारदात
'एक नहीं बार-बार झूठ बोलो का पाठ...', BJP की जनाक्रोश महिला पदयात्रा पर अखिलेश यादव का पलटवार
'एक नहीं बार-बार झूठ बोलो का पाठ...', BJP की जनाक्रोश महिला पदयात्रा पर अखिलेश यादव का पलटवार
जालौन में दोहरे हत्याकांड के सनसनी, जमीन के विवाद में चली गोली; दो भाईयों की मौत
जालौन में दोहरे हत्याकांड के सनसनी, जमीन के विवाद में चली गोली; दो भाईयों की मौत
Advertisement

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, 'हमने लगातार कहा है कि…'
CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, 'हमने लगातार कहा है कि…'
Russian Oil: होर्मुज में जारी टेंशन के बीच भारत ने रूस से मिलकर कर दिया खेल! 2030 तक तेल की किचकिच होगी खत्म
होर्मुज में जारी टेंशन के बीच भारत ने रूस से मिलकर कर दिया खेल! 2030 तक तेल की किचकिच होगी खत्म
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
Low Cost Farming Tips: सिर्फ 5000 हजार रुपये से कर सकते हैं इन फसलों की खेती, हर महीने होगा तगड़ा मुनाफा
सिर्फ 5000 हजार रुपये से कर सकते हैं इन फसलों की खेती, हर महीने होगा तगड़ा मुनाफा
सिंगल चार्ज में 1520 KM रेंज, दुनिया के पहले खास ब्रेकिंग सिस्टम वाली इस EV की क्या है कीमत?
सिंगल चार्ज में 1520 KM रेंज, दुनिया के पहले खास ब्रेकिंग सिस्टम वाली इस EV की क्या है कीमत?
Embed widget