एक्सप्लोरर

अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका, हेट स्पीच केस में याचिका खारिज

UP News: अब्बास अंसारी ने मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हेट स्पीच की ऑडियो सीडी और उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट को चुनौती दी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके भाषण को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.

Abbas Ansari News: इलाहाबाद हाईकोर्ट से पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है. जस्टिस समित गोपाल की एकल पीठ ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई दो साल की सजा का हवाला देते हुए हस्तक्षेप से इनकार कर दिया. हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी को निर्देश दिया कि वह सीडी की वैधता से जुड़ा मुद्दा सेशन कोर्ट में दायर अपील में उठाएं.

अब्बास अंसारी ने मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हेट स्पीच की ऑडियो सीडी और उसकी फॉरेंसिक रिपोर्ट को चुनौती दी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके भाषण को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. मामला 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान का है, जब 3 मार्च को एक चुनावी जनसभा में अब्बास अंसारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को खुलेआम धमकी दी थी.

अब्बास अंसारी को सीजेएम कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

इसके बाद 4 मार्च को उनके खिलाफ मऊ कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई. यह एफआईआर दरोगा गंगाराम बिंद की तहरीर पर दर्ज की गई थी. चुनाव आयोग ने भी इस बयान को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की थी. इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने 31 मई 2024 को अब्बास अंसारी को दो साल की सजा और तीन हजार रुपये का जुर्माना सुनाया था. अब हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद अब्बास अंसारी की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

क्या था हेट स्पीच मामला

बता दें कि अब्बास अंसारी मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के विधायक थे. वह गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे हैं, जिन्हें 2022 के हेट स्पीच मामले में दोषी ठहराया गया है. उन्होंने 3 मार्च 2022 को मऊ के पहाड़पुर मैदान में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर मऊ प्रशासन को धमकी दी थी. उन्होंने कहा था, चुनाव के बाद हिसाब-किताब होगा और अधिकारियों को सबक सिखाया जाएगा.

यूपी पुलिस में 60,244 भर्तियों पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, योगी सरकार से मांगा इस बात का जवाब

Input By : सौरभ मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं जब...'
अखिलेश यादव बोले, 'इस बार भी लोकसभा से सीधा मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा'
UP में सपा-कांग्रेस के बीच कब होगा सीट बंटवारा? राजेंद्र पाल गौतम ने बताया
UP में सपा-कांग्रेस के बीच कब होगा सीट बंटवारा? राजेंद्र पाल गौतम ने बताया
UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा की बड़ी मांग, अखिलेश बोले- मिले वेबकास्टिंग का लिंक
UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा की बड़ी मांग, अखिलेश बोले- मिले वेबकास्टिंग का लिंक
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी
'UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू... यही राम राज्य', पीलीभीत में बोले CM योगी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
Embed widget