एक्सप्लोरर

राशिफल 8 जुलाई, 2019: जानें, क्या शुभ समाचार लेकर आया है ये सोमवार, किसका रखें ध्यान

राशिफल 8 जुलाई, 2019: एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया कि आज का दिन आपका कैसा बीतेगा। आज आपको किन बातों पर ध्यान रखा है। ये सारी बातें जानने के लिए एक क्लिक में पढ़ें अपना आज का राशिफल।

नई दिल्ली। जुलाई माह अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। आज इस महीने का दूसरा सोमवार है, ये दिन आपका कैसा गुजरेगा, क्या कहती है ग्रहों की चाल। क्या शुभ समाचार लेकर आएगा आज का दिन और किन-किन बातों का आपको आज ध्यान रखना है। ये सारी जानकारी दी है एबीपी गंगा के खास शो 'समय चक्र' में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने। तो आप भी पढ़ें अपना आज का राशिफल ( 4 July Rashifal)

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

ऑफिशियल पॉलिटिक्स को लेकर आपको बहुत सचेत रहना होगा। ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपका खराब फीडबैक मैनेजमेंट तक पहुंचे। नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में किसी से मुलाकात हो सकती है। इस मीटिंग का परिणाम सकारात्मक प्राप्त होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जिन लोगों को जोड़ों से संबंधित दिक्कत पहले से चली आ रही है, उन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आज अवसर भुनाने के लिए लगन के साथ कार्य करना पड़ेगा। यदि लाभ के लिए स्वभाव में कुछ लचीलापन भी दिखाना पड़े तो पीछे न हटें। यदि आप सुबह काफी देर से सोकर उठते हैं, तो अब अपनी यह आदत बदल लीजिए, क्योंकि आपको प्रकृति के हिसाब से अपनी दिनचर्या रखनी होगी। यदि आपको पीठ में कोई दिक्कत है तो फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह से अपने व्यायाम सुनिश्चित कराने चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

शारीरिक मेहनत से ज्यादा मानसिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज वे कार्य करिए जिसमें बुद्धि का अधिक प्रयोग हो। धन खर्च कराने वाली ग्रह स्थिति चल रही है। इसलिए सही जगह खर्च करने का प्लान बनाना होगा। जैसे कोई जरूरत का सामान खरीद लें या फिर इन्वेस्ट कर दें। जीवनसाथी को आज पेट में दिक्कत हो सकता है, इसलिए उनका ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

मेहनत तो सभी लोग करते हैं लेकिन आज नए तरीके और प्लानिंग के साथ कार्य करने होंगे। यह आपको उन्नति दिलाने वाला होगा। आज उन लोगों से संपर्क करिए, जिनसे बहुत दिनों से बात नहीं हुई है। रिश्तों को बनाएं रखने के लिए आपको निरंतर लोगों से संपर्क बना कर रखना होगा। घर में मेहमान आ सकते हैं, उनका आतिथ्य करने में कोई कमी न रखें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

मन में नए आइडिया आएंगे, अब इन आइडिया को प्रोजेक्ट के रूप में पिरोकर उच्चाधिकारियों के सामने प्रस्तुत करने से आपको लाभ होगा। आज आपको गार्डनिंग करनी चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए, क्योंकि ग्रहों कि स्थिति आपको वनस्पतियों द्वारा  लाभ पहुंचाना चाहती है। जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हों तो उस पर विचार किया जा सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

अधिक ऊर्जा को यदि संतुलित तरीके से इस्तेमाल न किया गया तो नुकसान होता है।अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति अग्नि प्रधान है, इसलिए एनर्जी का सदुपयोग करना होगा। ऑफिस में अनुशासन को भंग करने वाले अधीनस्थ पर कार्रवाई करनी की स्थित बन सकती है। सिर दर्द होने की आशंका है। अक्सर सिर दर्द की समस्या बनी ही रहती है तो इस समस्या के निवारण के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज आलस्य से भरा दिन रहेगा। काम भी बेमन से होंगे, इस बीच एक बात का ध्यान रखें कि कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा न रह जाए। आज घर के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करते हुए प्रफुल्लित वातावरण में रहना, आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। बच्चों को गर्मी से बचा कर रखें। बच्चें भरपूर नींद लें, ये उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

अपनी टीम को यदि लीड करते हैं तो क्राइसिस मैनेजमेंट को लेकर तैयार रहें। हो सकता है कि टीम के कई सदस्य अवकाश पर चले जाएं। आप सुख संसाधनों से संबंधित कुछ खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ हैं। सुख में वृद्धि होने की प्रबल संभावनाएं दिख रही है। ऑफिस में फायर सिक्योरिटी सिस्टम पर ध्यान देना होगा, अग्नि दुर्घटना को लेकर सचेत रहें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की योजना अगर चल रही है। उस ओर आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।  अपने सामाजिक दायरे को और बढ़ाने के लिए समाज में आपको कुछ समय का निवेश करना चाहिए। यह आपके भविष्य के लिए अच्छा है। आज आपको विनम्रता का परिचय देना पड़ सकता है। जो लोग पब्लिक डीलिंग में रहते हैं, उनको सामने वाले की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

समय चुनौतीपूर्ण है, कठिन परिश्रम करते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अपने दिमाग में निगेटिव विचारों को बिल्कुल न आने दें। खीज के कारण आप न चाहते हुए, भी किसी को बुरा बोल सकते हैं। इसलिए क्रोध आने पर शांत रहने का प्रयास करें।  छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से लें ताकि आपका कार्य त्रुटिमुक्त हो सके।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज काम के सिलसिले में भागम भाग रहेगी।आपने भीतर अटूट मेहनत करने की क्षमता बना कर रखनी होगी। रफटफ रहने में ही फायदा है। मन में जो उलझनें हैं, और वह सुलझ भी नहीं रही हो तो परेशान न हों। श्री गणपति बप्पा से प्रार्थना करें, वह आपकी सभी उलझनों को सुलझा देंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेने में पीछे न हटे। नकारात्मक ग्रहीय स्थिति आपको जिम्मेदारीयों को बोझ महसूस करा सकती है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

अगर आप छुट्टी पर है, तो भी टेक्नोलॉजी के माध्यम से ऑफिस से जुड़े रहें। अचानक ऑनलाइन सहयोग देना पड़ सकता है।अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबईल, लेपटॉप, हार्डिस्क, पेनडाइव संभाल कर रखें, क्योंकि डेटा लॉस होने की आशंका है। आज अगर किसी पर क्रोध करते हैं तो उसे मना भी लीजिए। दूसरों की छोटी-छोटी गलतियों को माफ करते चलें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले लोग गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
'पहले लोग गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
UP News: बारिश- आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर योगी सरकार गंभीर, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा
यूपी: बारिश- आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर योगी सरकार गंभीर, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा
अंबेडकरनगर में संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, सपा चीफ को बताया 'बेईमान'
अंबेडकरनगर में संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, सपा चीफ को बताया 'बेईमान'
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद 9 लोगों का रेस्क्यू
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद 9 लोगों का रेस्क्यू

वीडियोज

Met Gala 2026 के अजीब नियम: No Onion-Garlic, No Selfie, No Spouse यहां Fashion से ज्यादा Rules चलते हैं
Pitt Siyapa Review: सोनम बाजवा और परमवीर चीमा की अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार कॉमेडी फिल्म
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन...', प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका ने ईरान को दे दी खुली धमकी
'हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन...', प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका ने ईरान को दे दी खुली धमकी
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
प्रीपेड मीटर पर योगी सरकार का यूटर्न, अखिलेश बोले- 'हम सबका विरोध झुका गया...'
प्रीपेड मीटर पर योगी सरकार का यूटर्न, अखिलेश बोले- 'हम सबका विरोध झुका गया...'
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
ममता बनर्जी पर फूटा क्रिकेटर मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
ममता पर फूटा मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
Kal Ka Rashifal: 6 मई 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य, जानें कल का राशिफल
कल का राशिफल (6 मई 2026): सिद्ध और बुधादित्य योग का दुर्लभ संयोग, बुधवार को इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कल का पंचांग
अगर इस तरह से FASTag का किया इस्तेमाल तो हो जाएगा ब्लैकलिस्ट, जानें क्या है सही तरीका
अगर इस तरह से FASTag का किया इस्तेमाल तो हो जाएगा ब्लैकलिस्ट, जानें क्या है सही तरीका
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
'धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा', होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा
Embed widget