एक्सप्लोरर

Joshimath: जोशीमठ में पैदल रास्ते पर अचानक फूटा जलस्रोत, लोगों में मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड के जोशीमठ नगर में नृसिंह मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर अचानक पानी का रिसाव होने लगा. वहीं जोशीमठ के तहसीलदार रवि शाह ने बताया कि बाद में तहसील के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची.

Joshimath News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) नगर में रविवार को मुख्य बाजार से नृसिंह मंदिर (Narshingh Mandir ) जाने वाले पैदल मार्ग पर अचानक पानी का रिसाव होने लगा जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.

सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया. बाद में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप स्थित पानी के दो टैंकों की आपूर्ति बंद कर दी गई जिससे पानी का रिसाव भी बंद हो गया. इससे लोगों ने राहत की सांस ली.

लोगों में अफरा-तफरी

अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह नृसिंह मंदिर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप अचानक पानी का स्रोत फूट पड़ा. स्रोत से निकल रहा पानी साफ नजर आ रहा था. अचानक पानी के रिसाव को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए.

जोशीमठ के तहसीलदार रवि शाह ने संवाददाताओं को बताया कि बाद में तहसील के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने बारीकी से पानी के रिसाव का निरीक्षण किया और जल संस्थान के कर्मियों को समीप ही स्थित पानी की टंकियों में आपूर्ति बंद करने के लिए कहा. टंकियों में पानी की आपूर्ति बंद होने के कुछ देर बाद रास्ते पर फूटे जलस्रोत से भी पानी का रिसाव धीरे-धीरे कम होने लगा और दोपहर में करीब एक बजे पानी का रिसाव पूरी तरह से बंद हो गया.

 जलधारा से लोग दहशत में आ गए

स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक फूटी जलधारा से लोग दहशत में आ गए थे. रिसाव वाली जगह पर पानी साफ था, लेकिन निचले क्षेत्रों में पानी के साथ मिट्टी बहने से इसका रंग मटमैला हो गया था जिससे लोगों में जमीन धंसने का डर सताने लगा था.

जल संस्थान गोपेश्वर के अधिशासी अभियंता राजेश निर्वाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप स्थित दो टैंकों में दो इंच की भूमिगत पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है. पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण भारी मात्रा में पानी का रिसाव शुरु हो गया था. उन्होंने बताया कि पानी की लाइन ठीक ‌करवाई जा रही थी.

UP Politics: 'सदन में धुआं-धुआं...अब साथ खाया खाना', जानें- अखिलेश-योगी की इस तस्वीर के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget