एक्सप्लोरर

Etah Suicide: खुद को गोली मारकर साधु ने किया सुसाइड, नोट में लिखा, 'मेरी बहुत बेइज्जती हुई'

एटा में एक साधु ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है. साधु के शव के पास पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Etah Sadhu Suicide: एटा के राजा का रामपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक साधु ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. साधु की खुदकुशी की खबर के बाद एसएसपी ने पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया. पुलिस को साधु के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं.

साधु की खुदकुशी का मामला कनेसर गांव का है. मृतक का नाम अनिल मिश्रा उर्फ फक्कड़ बाबा था. फक्कड़ बाबा गांव के एक मंदिर में पिछले 20 साल से रह रहे थे. बताया जा रहा है मंदिर परिसर में ही साधु ने देर शाम कनपटी पर गोली मारकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है. बरामद सुसाइड नोट में लिखा है, "मेरी बहुत बेइज्जती की गई. कस तेरा विनास कनेसर. नगला डलू, फक्कड़ बाबा. कनेसर में जितने निशाचर, सभी का विनाश, विनाश, विनाश, महा विनाश."

सुसाइड नोट में ये भी लिखा है, "मैं बेदाग हूं और रुपया भी बहुत देखा है. मेरी कोई शादी नहीं कोई बच्चे नहीं. ये महिला बहुत लोगों को डकार चुकी है. यह महिला इसकी जांच शहर में कराई जाए. मेरी संपत्ति को मेरे भतीजे को दी जाए. इसमे कोई दो राय नहीं. डिम्पल सेठ जीवन का आनंद करना, मेरा आशीर्वाद."

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि बाबा की कनपटी पर फायर आर्म के निशान दिखाई दे रहे हैं. ये जानकारी मिली है कि किसी कारण से आत्म हत्या की घटना हुई है. घटना के प्रत्येक पहलू की गहराई से जांच की जा रही है. सुसाइड नोट मिलने पर पूछने उन्होंने कहा कि कुछ पेपर मिले हैं, जिनकी गहराई से जांच की जा रही है. ये जांच का विषय है.

ये भी पढ़ें:

योगी के मंत्री बोले- सपा और कांग्रेस की सरकार में मौज करता था मुख्तार अंसारी, आज मांग रहा है चारपाई और मच्छरदानी

Rampur: बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रेस वार्ता में अचानक गिरने लगीं सीलिंग टाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
यूपीः लहचूरा बांध का बढ़ा जलस्तर, महोबा और झांसी के 15 गांवों में अलर्ट
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, 'व्यक्तिगत रूप से...'
राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
यूपी: ITI प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की लास्ट डेट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट
सुल्तानपुरः शिक्षक दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा, ड्राइवर निकला कातिल, 2 अरेस्ट

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget