एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर: 8वीं पास 'डॉक्टर' ने किया गर्भवती महिला का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर पुलिस ने फर्जी डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, 8वीं पास डॉक्टर ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया था. ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई.

सुल्तानपुर. यूपी के सुल्तानपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक अस्पताल के डॉक्टर ने गर्भवती ऑपरेशन किया था. इलाज के दौरान जब केस बिगड़ा तो उन्हें बिना रेफर किए ही इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया. रास्ते में ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई. परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

दरअसल, जिस डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन किया था उसके पास कोई डिग्री नहीं है. वो सिर्फ 8वीं पास है. वहीं, उसका सहयोगी सिर्फ 5वीं पास ही निकला. ये मामला बल्दीराय इलाके के मां शारदा अस्पताल का है. जांच में पता चला कि अस्पताल संचालक भी 12वीं पास ही है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

बिना रेफर कागज बनाए लखनऊ किया रेफर बता दें कि मल्लान का पुरवा गांव की पूनम गर्भवती थी. मंगलवार की रात परिजन उसे इलाज के लिये अरवल स्थित मां शारदा अस्पताल और जच्चा-बच्चा केंद्र ले गए. फर्जी डॉक्टर ने पूनम का ऑपरेशन कर दिया. इस दौरान रक्तस्राव के चलते दोनों की तबीयत बिगड़ गई. डॉक्टर ने बिना रेफर कागज बनाए ही इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया. रास्ते में दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजन जच्चा-बच्चा का शव लेकर बल्दीराय थाने पहुंचे और अस्पताल संचालक, डॉक्टर और सहयोगियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी.

तीनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जब पड़ताल की तब ये खुलासा हुआ. 8वीं पास डॉक्टर का नाम राजेंद्र प्रसाद शुक्ला है. संचालक राजेश साहनी खीरी जिले का और राजेन्द्र और उसका सहयोगी अयोध्या के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर कार्यवाही के लिये पत्र लिखा है.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: योगी सरकार की चौथी सालगिरह पर हंगामा, अफसरों ने मंच से उतारा तो यूं नाराज हुए बीजेपी के नेता

'फटी जींस' वाले बयान पर तीरथ सिंह रावत ने मांगी माफी, कहा- जींस से कोई ऐतराज नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget