एक्सप्लोरर

कानपुर: हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, हिरासत से छुड़ाकर ले गए थे समर्थक

कानपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, कुछ लोग उसे पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गए. मनोज सिंह के खिलाफ 27 केस चल रहे हैं.

कानपुर. हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. नौबस्ता इलाके में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था. हालांकि, उसके समर्थक उसे छुड़ाकर ले गए थे. हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम है. उसके खिलाफ 27 मुकदमें चल रहे हैं. 

पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गए थे समर्थक
बता दें कि मनोज सिंह नौबस्ता इलाके के उस्मानपुर में बीजेपी के जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया की बर्थडे पार्टी में पहुंचा था. मनोज सिंह की भनक लगते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले जाने लगी. इस बात की जानकारी जैसे ही बीजेपी नेता नारायण सिंह को लगी तो वो अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पुलिस टीम को घेर लिया और मनोज को ले जाने का विरोध करने लगे. इस दौरान पुलिस और बीजेपी नेता और उसके समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई. वहीं, कुछ लोगों ने जीप पर बैठे बदमाश को भगा दिया. वहीं पुलिस देखती रह गई.

साउथ कानपुर की डीसीपी रविना त्यागी ने कहा कि मनोज सिंह को छुड़ाने वाले सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई हैं. वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुल्हरी ने बताया कि वांछित अपराधी को पुलिस हिरासत से भगा ले जाने और पुलिस के काम में बाधा डालने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की टीमें बनाई गई हैं. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसी अफवाह है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने वांछित अपराधी को वहां से भगाया था. अपर पुलिस उपायुक्त ने इस बात की पुष्टि की गेस्ट हाउस में जन्मदिन की पार्टी बीजेपी नेता की थी, लेकिन नेता का दावा है कि उस समय वह वहां नहीं थे और न ही उनका इस घटना से कोई संबंध हैं.

ये भी पढ़ें:

कानपुर में बीजेपी नेता और समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया, वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'

वीडियोज

Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget