एक्सप्लोरर

Etawah में साली को अगवा कर जीजा ने घर में बनाया बंधक, छुड़ाने के लिए JCB लेकर पहुंच गई पुलिस

Etawah News: इटावा में एक शख्स ने अपनी साली को घर में दो दिनों तक बंधक बनाए रखा. मदद की गुहार लगाने के बाद पुलिस ने युवती को रेस्क्यू किया. पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Etawah Viral News: यूपी (Uttar Pradesh) के इटावा जिले में एक युवक ने अपनी ही साली को अगवा कर उसे एक मकान में बंधक बनाए रखा. मकान की पहली मंजिल से पीड़िता ने मदद की गुहार लगाई. राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. बंधक युवती को छुड़ाने के लिए पुलिस (UP Police) जेसीबी लेकर पहुंच गई. जेसीबी की मदद से युवती को नीचे उतारा गया. पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

साली को बंधक बनाने का मामला वैदपुरा थाना इलाके का है. दरअसल, वैदपुरा थाने के अंतर्गत मुख्य रोड़ पर बने एक मकान की पहली मंजिल की खिड़की से युवती राहगीरों से मदद की गुहार लगा रही थी. ये युवती रोते हुए खुद को मुक्त कराने की मांग कर रही थी. राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मुख्य सड़क पर एक मकान का गेट बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था. जबकि पहली मंजिल से एक लड़की अपने आप को मुक्त कराने की गुहार लगा रही थी. पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कराने के लिए जेसीबी का सहारा लिया. जेसीबी पर चढ़कर युवती पहली मंजिल से नीचे उतरी.

लड़की के मुताबिक वह इटावा के ही ब्लॉक महेवा के बराउख गांव की रहने वाली है. पीड़िता ने बताया कि उसका जीजा उसे बहला-फुसलाकर इटावा सैफई रोड पर बने एक किराए के मकान में ले आया और बंद कर दिया. युवती ने बताया कि जीजा दो दिन से फरार है. दो दिन से भूखी-प्यासी वो वहां से निकलने की कोशिश करने लगी, लेकिन सफलता नहीं मिली. सैफई के सीओ ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Explained: लखीमपुर खीरी में अबतक 8 की मौत, हिरासत में दर्जनों नेता, जानें- 10 प्वाइंट में पूरा मामला

Lakhimpur Kheri News Live: हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget