एक्सप्लोरर

सीएम योगी का जनता दरबार, लव मैरिज करने वाले सूरज और रेशमा ने लगाई ये गुहार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जिले गोरखपुर में शनिवार को जनता दरबार लगाया था. इस दौरान उन्होंने कई लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके निस्तारण का आदेश दिया.

Yogi Adityanath in Gorakhpur: दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनता दरबार लगाया. हिन्‍दू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में उन्होंने अलग-अलग जिलों से आए फरियादियों की फरियाद सुनी. योगी सुबह पौने 8 बजे यहां पहुंचे और करीब एक घंटे तक लोगों की शिकायतें सुनी. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्‍याओं के निस्‍तारण के लिए निर्देश दिए.

योगी भू-म‍ाफियाओं की जमीन कब्‍जा करने की शिकायत को लेकर भी सख्‍त दिखे. योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस तरह की शिकायतों का अधिकारी संज्ञान लेकर शीघ्र निस्‍तारण करें.

सूरज और रेशमा ने लगाई गुहार
जनता दरबार में गाजीपुर के बारासोर गांव के रहने वाले सूरज वर्मा भी पहुंचे. उन्‍होंने गांव की ही रेशमा बानो से 7 महीने पहले लव मैरिज की थी. उन्‍होंने बताया कि हाईकोर्ट की तरफ से उन्हें पुलिस सहायता का आदेश भी है. लवमैरिज करने वाले रेशमा और सूरज भी दूसरी बार जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाने सीएम के पास पहुंचे. इसके अलावा हाईकोर्ट की एडवाकेट ने भी अर्जी लगाई.

सूरज ने बताया कि पत्‍नी रेशमा के घरवालों के द्वारा उन्‍हें गांव आने नहीं दिया जा रहा है. उनके पिता नसीम आरपीएफ में गोरखपुर तैनात हैं. सूरज गांव में ही साइबर कैफे चलाते हैं. उन्‍होंने बताया कि वे दूसरी बार जनता दरबार में आ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. 

नीरज बताते हैं कि रेशमा कभी-कभी गांव आती रही है. वो एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. उन लोगों ने प्रेम विवाह किया है. शादी-ब्‍याह और त्‍योहार पर रेशमा से गांव पर मुलाकात होती रही है. अब उनका नाम रेशमा बानो से लाडली वर्मा हो गया है. उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है.

सूरज वर्मा की पत्‍नी रेशमा बानो उर्फ लाडली वर्मा ने बताया कि वे उनके परिवार के लोग उन्‍हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. यही वजह है कि वे लोग जनता दरबार में मदद के लिए आए हैं. इसके पहले भी सीएम ने आश्वासन दिया था, लेकिन कोई मदद नहीं मिल पा रही है.

वकील ने भी दी अर्जी
हाईकोर्ट की एडवोकेट श्‍वेता राज सिंह ने बताया कि वे अयोध्‍या के सीएचसी मसौदा में अव्‍यवस्‍था को लेकर शिकायत करने के लिए आई थी. उन्‍होंने बताया कि इसे सीएम ने गोद लिया है. इसमें कई प्रकरण ऐसे हुए हैं जो उनके संज्ञान में आना जरूरी था. दवाओं की कालाबाजारी और महिलाओं की निजता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्‍होंने सीएचसी मसौदा की पूरी रिपोर्ट बनाकर सीएम को दी है. सीएम ने उन्हें पर्सनली मॉनिटरिंग का आश्‍वासन दिया है.

ये भी पढ़ें:

Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस के अलग रंग, कहीं तिरंगे वाला घेवर तो कहीं रोशनी में नहाया रेलवे स्टेशन, देखें तस्वीरें

यूपी चुनाव: 50 साल से कम उम्र के 'सेनापतियों' के हाथ में है चुनावी कमान, जानें- क्या हैं चुनौतियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget