एक्सप्लोरर

स्कूल में नॉन वेज खाना लेकर पहुंचा छात्र, प्रिंसिपल मां से बोला-'आपका बेटा आतंकवादी...'

Amroha News: अमरोहा में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने 5 वर्षीय छात्र पर स्कूल में नॉनवेज लाने का आरोप लगाते हुए उसका नाम काट दिया. जिसके बाद बच्चे की मां गुरुवार को स्कूल पहुंची और मामले की शिकायत की.

UP News: अमरोहा में एक स्कूल में नॉन वेज खाना लाने से नाराज स्कूल टीचर ने उस बच्चे को स्टोर रूम में बंद कर दिया. बच्चे का स्कूल से नाम भी काट दिया गया. गुरुवार को बच्चे की मां जब मामले की शिकायत करने पहुंची तो प्रिंसिपल ने उसके साथ अभद्रता की. प्रिंसिपल ने बच्चे की मां से कहा आपका बेटा आतंकवादी है. 

अमरोहा जोया रोड पर एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने 5 वर्षीय छात्र पर स्कूल में नॉनवेज लाने का आरोप लगाते हुए उसका नाम काट दिया. जिसके बाद बच्चे की मां गुरुवार को स्कूल पहुंची और मामले की शिकायत की. जहां प्रिंसिपल ने बच्चे को आतंकवादी, हिंदू बच्चों को मांस खिलाने और मंदिर तोड़ने का भी आरोप लगाया है. छात्र की मां और प्रिंसिपल के बीच इसी बात को लेकर जमकर नोंकझोक हुई. इसका वीडियो छात्र की मां ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है. प्रिंसिपल वीडियो में साफ-साफ कह रहा है कि आपका बच्चा स्कूल में नॉनवेज खाना लेकर आता है और स्कूल में मंदिर को तोड़ता है.

नॉन वेज लाने पर छात्रा का स्कूल से नाम काटा

इसी बात से नाराज प्रिंसिपल ने बच्चे का नाम काट दिया. नाम काटने से छात्र की मां नाराज हो गई और उसने स्कूल प्रिंसिपल से जब जानकारी करनी चाही तो प्रिंसिपल ने बच्चे पर कई गंभीर आरोप लगा दिए. नॉन वेज लाने पर बच्चे का स्कूल से नाम काट देने और बच्चे के साथ स्कूल में अभद्रता करने से नाराज अमरोहा की मुस्लिम कमेटी ने एक मीटिंग कर एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान को स्कूल प्रिंसिपल पर एक्शन की मांग करते हुए एक ज्ञापन भेजा है.

जांच के लिए 3 राजकीय कॉलेजों के प्रधानचार्यों की एक संयुक्त टीम बनी

इसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए  हिल्टन कान्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल और बच्चे की मां की कहासुनी और आरोप प्रत्यारोप की जांच के लिए अमरोहा के 3 राजकीय कॉलेजों के प्रधानचार्यों की एक संयुक्त टीम बना दी है. जो इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तीन दिन में देगी. मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष हाजी खुर्शीद अनवर ने कहा कि हम आरोपी प्रिंसिपल पर मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं क्योंकि यह हमारे बच्चों के भविष्य से जुड़ा मामला है.

चलती एंबुलेंस में महिला से रेप की कोशिश, ऑक्सीजन मास्क निकाल बीमार पति को फेंका बाहर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget