एक्सप्लोरर

Aligarh: जहरीली शराब पीने से ईंट भट्ठे में काम करने वाले 9 मजदूरों की मौत, दर्जन भर से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर जारी है. यहां, अब 9 मजदूरों की मौत हो गई जो ईंट- भट्टे में काम करते थे. जानकारी के मुताबिक इन सभी की जहरीली शराब पीने की वजह से मौत हुई.

अलीगढ़: अलीगढ़ में शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अलीगढ़ के जवा थाना क्षेत्र में परसों रात फेंकी हुई जहरीली शराब पीने से अब तक 9 भट्ठा मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. पूरे मामले में थाना जवा में मुकद्दमा दर्ज किया गया है. घटना के बाद गुरुवार को एसडीएम कोल के नेतृत्व में टीमों ने ईट भट्टों पर जाकर लोगों को समझाया कि वह फेंकी हुई या मिली हुई शराब न पीये वह जहर हो सकती है. घटना तब हुई जब जवा क्षेत्र के ईंट भट्टे के कुछ मजदूरों को नहर के किनारे पड़ी हुई शराब की पेटियां मिली और उन्होंने उसको निकालकर उस शराब का सेवन कर लिया, जिसके बाद मजदूरों की तबीयत अचानक बिगडने लगी. पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. 

50 हजार का इनामी बीजेपी नेता फरार 

मामले में अब तक 95 से ऊपर मौत हो चुकी है, जबकि प्रशासन पहले 35 मौत शराब से होने की बात कर रहा था लेकिन अब कल नौ मौत और हो गई हैं. प्रशासन शराब से मरने वालों के आंकड़े भी छुपा रहा है. पूरे प्रकरण में 14 एफआईआर दर्ज की गईं हैं, जिनमे 38 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले में पचास हजार का इनामी बीजेपी नेता ऋषि शर्मा अभी फरार है. पुलिस ने ऋषि के भाई, ऋषि की पत्नी और उसके बेटे को भी आरोपी बनाया है और उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस के कार्रवाई से बचने के लिये शराब की पेटी गंगा नहर के किनारे फेंकी

दरअसल, परसों रात को जवा थाना क्षेत्र के गंग नहर की पटरी पर किसी शराब तस्कर ने पुलिसिया कार्रवाई के डर से शराब की पेटियों को गंग नहर के किनारे फेंक दिया था. इस जहरीली शराब को वहां नजदीक ही ईंट भट्टा के श्रमिकों ने सेवन कर लिया जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. पुलिस को सूचना दी गई. आधी रात को मिली खबर के बाद मौके पर एसडीएम एंबुलेंस लेकर पहुंचे और लोगों को अस्पताल पहुंचाया. मामले में 9 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है. अन्य मजदूरों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. 

ये भी पढ़ें.

UP: सेना के जवान का शव निजी एंबुलेंस में देखकर भड़के गांववाले, नेशनल हाई-वे जाम कर की तोड़फोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget