एक्सप्लोरर

आगरा में जहरीली शराब का कहर, अब तक 8 लोगों की मौत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

Agra News: आगरा में जहरीली शराब के सेवन से 8 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है. 

8 People Died Due To Poisonous Liquor: यूपी के आगरा (Agra) जिले के दो गांवों में जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है. थाना डौकी इलाके के कौलारा कलां और थाना ताजगंज के देवरी में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है. जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत के बाद हड़ंकप मच गया है.

लीपापोती में जुटा प्रशासन
जहरीली शराब के मामले में प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. बताया जा रहा है . जिला प्रशासन और आबकारी विभाग मामले को दबाने में जुटा है. प्रशासन मामले में कार्रवाई ना करके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. लोगों का आरोप है कि प्रशासन दूसरी वजहों से मौतों को बता मामले की लीपापोती में जुटा है. आबकारी अधिकारी नीरेश पलिया की भूमिका सवालों के घेरे में है.

चार ठेके सील
उधर, इस घटना के बाद पुलिस ने शराब की चार दुकानें सील कर दिए हैं. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है कि ये मौतें नकली शराब पीने से हुई हैं. आगरा के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण पूर्व) अशोक वेंकट ने कहा, ‘‘मौत की असली वजह अब तक पता नहीं चली है और पोस्टमार्टम के बाद उसका पता चलेगा.’’ उन्होंने बताया कि कौलारा कलां गांव के राधे (42), अनिल (34)और रामवीर (40) तथा बारकुला गांव के गया प्रसाद (50) की मौत हुई है. अनिल के पिता श्री निवास (65) ने आरोप लगाया कि उसके बेटे और उसके गांव के दो अन्य लोगों की मौत गांव की एक दुकान से खरीदी गयी नकली शराब के पीने से ही हुई है.

उन्होंने कहा कि अनिल सोमवार को बीमार पड़ गया और वह उसे पहले एक स्थानीय डॉक्टर एवं फिर आगरा के एक अस्पताल में ले गये जहां उसकी मौत हो गयी. कौलारा कलां के ही सुदीप ने कहा कि अनिल ने राधे एवं रामवीर के साथ शराब पी थी और सोमवार को वे बीमार पड़ गये.

श्रीनिवास ने आरोप लगाा कि उनके गांव और आसपास के क्षेत्र नकली शराब के केंद्र बन गये हैं. ग्राम प्रधान शंकर सिंह ने कहा, ‘‘मैंने भी क्षेत्र में नकली शराब के कारोबार का मुद्दा पुलिस एवं अन्य अधिकारियों के साथ बार बार उठाया, लेकिन किसी ने हमारी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया. ’’

ये भी पढ़ें:

UP News: कोरोना के बाद अब डेंगू ने बढ़ाई टेंशन, मथुरा में 7 लोगों की मौत से हड़कंप

DA Increase in UP: 28 लाख कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी, 11 फीसदी DA के प्रस्ताव को मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
UP के युवाओं को योगी सरकार का गिफ्ट, निकलीं सरकारी नौकरियां
UP के युवाओं को योगी सरकार का गिफ्ट, निकलीं सरकारी नौकरियां
बस्ती: प्रणाम का जवाब नहीं दिया तो नाराज हो गए नेताजी! BJP जिलाध्यक्ष संग बढ़ा विवाद
बस्ती: प्रणाम का जवाब नहीं दिया तो नाराज हो गए नेताजी! BJP जिलाध्यक्ष संग बढ़ा विवाद
वोट चोरी के आरोपों पर BJP सांसद ने राहुल गांधी को घेरा, 'पंडित नेहरू खुद...'
वोट चोरी के आरोपों पर BJP सांसद ने राहुल गांधी को घेरा, 'पंडित नेहरू खुद...'

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget