एक्सप्लोरर

मसूरी वन प्रभाग से कहां चले गए 7,375 बाउंड्री पिलर? IFS संजीव चतुर्वेदी ने लिखी चिट्ठी

उत्तराखंड स्थित देहरादून के मसूरी वन प्रभाग में वन विभाग की जमीन के कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. IFS संजीव चतुर्वेदी ने इस मामले में चिट्ठी लिखी है.

उत्तराखंड स्थित मसूरी के वन प्रभाग से 7 हजार 375 बाउंड्री पिलर गायब हो गए हैं. इस संदर्भ में हल्द्वानी स्थित मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना IFS संजीव चतुर्वेदी ने प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा को चिट्ठी लिखी है. चतुर्वेदी ने इस मामले में एसआईटी जांच की सिफारिश की है. सिन्हा को भेजे गए पत्र में लिखा किया गया है कि - मसूरी वन प्रभाग के रायपुर रेंज क्षेत्र में लंबे समय से वन भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है. स्थानीय स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते यह कब्जे वर्षों से जारी हैं. 

आईएफएस संजीव चतुर्वेदी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि खनन और अतिक्रमण के मामलों में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध रही है. शिकायतें और विवाद लगातार सामने आने के बावजूद अब तक किसी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई. आरोप है कि अधिकारियों की शह पर बड़े पैमाने पर वन भूमि पर कब्ज़ा कर अवैध निर्माण का खेल चल रहा है.

पत्र में इस अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह

पत्र में वर्तमान में मसूरी वन प्रभाग के प्रभारी वनाधिकारी के रूप में कार्यरत आईएफएस अधिकारी की अमित कंवर की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाए गए हैं. आरोप है कि उनके कार्यकाल में न केवल अवैध कब्ज़े बढ़े बल्कि इस पूरे प्रकरण की अनदेखी की गई. पत्र में यहां तक लिखा गया है कि यदि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो मसूरी वन प्रभाग का शेष बचा वन क्षेत्र भी अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा कर लिया जाएगा.

यूपी में होने वाले इस चुनाव की 11 सीटों पर पूरी ताकत से लड़ेगी कांग्रेस, अजय राय ने किया ऐलान

इस मामले में जांच अधिकारी आईएफएस राजीव धीमन ने बताया कि जांच की जा रही है. डीएफओ मसूरी से पूरी रिपोर्ट मांगी है और सारे रिकॉर्ड देने को कहा है.स्थलीय मुआयना तो कर लिया है लेकिन अभी विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है, उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है.

मसूरी के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि इस मामले में हम तेजी से जांच कर रहे है और लगभग एक हफ्ते में पूरी रिपोर्ट बना के अधिकारियों को भेजी जाएगी. उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले में एक एफआईआर भी लिखवाई जाएगी.

प्रमुख वन संघरक्षक समीर सिन्हा से एबीपी लाइव की बात हुई. उन्होंने देर शाम फोन के माध्यम से बात करते हुए कहा कि मुझे अभी तक चिट्ठी नहीं मिली है. लेकिन संबंधित प्रकरण में पहले से जांच चल रही है. इस विषय में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कोई कार्यवाही की जा सकती है. फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा मामले की जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है.

इस पत्र में मसूरी के DFO 2013 बैच के आईएफएस अधिकारी अमित कंवर का नाम भी सामने आया है. इसमें लिखा गया है की उनकी सम्पत्तियों की जांच CBI या ED से कराई जानी चाहिए,जांच CBI या ED से कराई जा सकती है. आरोप है कि कंवर के पास हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आधा दर्जन से अधिक सम्पत्तियां हैं.

वन विभाग ने पत्र में यह भी सवाल उठाया है कि जिन अफसरों पर भ्रष्टाचार और अवैध सम्पत्तियों के आरोप हैं, उन्हें लगातार Integrity Certificate और Outstanding Grading क्यों दी जाती रही? पत्र मे कें साफ लिखा है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो भ्रष्टाचार के खिलाफ घोषित Zero Tolerance नीति बेकार साबित होगी.

वर्ष 2017-18 से 2023-24 के बीच मसूरी वन प्रभाग में अतिक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव को मिला. 2017-18 में जहां 233 मामले दर्ज और 110.17 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा था, वहीं सात साल बाद यह घटकर 142 मामले और 49.34 हेक्टेयर रह गया. इस अवधि में विभाग ने बीच-बीच में कार्रवाई करते हुए कुल 101 अतिक्रमण हटाए और लगभग 60 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई, लेकिन अभी भी 142 मामले और दर्जनों हेक्टेयर भूमि अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget