एक्सप्लोरर

69000 सहायक अध्यापक भर्ती का रिजल्ट घोषित...अभ्यर्थी कल से देख सकेंगे अपना रिजल्ट

यूपी में सहायक टीचर भर्ती को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हो गयी हैं। 69 हजार अध्यापक की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी कल अपना परिणाम देख सकते हैं।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। यूपी में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती 2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। एक लाख 46 हज़ार 60 अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में क्वालीफाई किया है। चार लाख 31 हजार 466 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन  करवाया था। चार लाख नौ हजार 530 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुये थे। सफल अभ्यर्थी कल से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आपको बता दें कि 3 विवादित प्रश्नों पर सभी को बराबर अंक दिए गए। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जारी रिजल्ट जारी किया। इससे पहले 8 मई को परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने फाइनल आंसर की जारी कर दी थी।

आपको बता दें कि सहायक अध्यापक की भर्ती को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 6 मई को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कट ऑफ तय करते हुये जल्द सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आदेश सुनाया था। गौरतलब है कि 6 जनवरी को 2019 को अध्यापक भर्ती की परीक्षा हुई थी। 8 जनवरी 2019 को चारों सीरीज की आंसर की जारी की गयी थी। वहीं 11 जनवरी को शाम छह बजे तक अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आपत्तिया भेजी थीं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इसकी जानकारी दी।

चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के तहत कटऑफ मामले में हाई कोर्ट का निर्णय आने के 7 दिन में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के लिए 65 प्रतिशत (150 में से 97) अंक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 60 प्रतिशत (150 में से 90 अंक) कटऑफ के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

अपना रिजल्ट देखने के लिये इस लिंक पर क्लिक करें। http://atrexam.upsdc.gov.in

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Rajya Sabha Chunav Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
दहेज में 50,000 रुपये नहीं लाने पर बहू को शौचालय जाने से रोका, पति इम्तियाज भी...
दहेज में 50,000 रुपये नहीं लाने पर बहू को शौचालय जाने से रोका, पति इम्तियाज भी...
बस्ती के दृष्टिबाधित मूर्तिकार की अनोखी कहानी, मन की आंखों से बनाते हैं मूर्तियां
बस्ती के दृष्टिबाधित मूर्तिकार की अनोखी कहानी, मन की आंखों से बनाते हैं मूर्तियां
UP पुलिस पर आमने सामने योगी-अखिलेश, सीएम बोले- पहले लगता था कर्फ्यू
UP पुलिस पर आमने सामने योगी-अखिलेश, सीएम बोले- पहले लगता था कर्फ्यू

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने मानी ज्योतिषाचार्य की बात तो DMK सांसद कनिमोझी बोलीं- 'वो PM...'
CM विजय ने मानी ज्योतिषाचार्य की बात तो DMK सांसद कनिमोझी बोलीं- 'वो PM...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget