एक्सप्लोरर

क्वारंटीन सेंटर से भागे 5 नेपाली नागरिक, पुलिस ने पकड़कर फिर क्वारंटीन किया

यहां महाराजगंज जनपद के नौतनवां गांव के स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर से आज सुबह पांच नेपाली नागरिक फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें सीमा पार करने से पहले पकड़ लिया और फिर से क्वारंटीन कर दिया।

महाराजगंज, एबीपी गंगा। यहां जनपद में भारत-नेपाल सीमा पर क्वारंटीन किए गए 384 नेपाली नागरिकों में 5 गुरुवार की भोर में दीवार फांदकर भाग निकले। इन नागरिकों के भाग जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद सभी पांच नेपाली नागरिकों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नेपाल की सीमा पर पकड़ लिया। पकड़े गए नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें फिर से क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।

दरअसल, कोरोना को लेकर जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तो विभिन्न राज्यों में रोजगार के बंद होने के चलते नेपाली नागरिक अपने देश वापस लौटने लगे। लेकिन सरकार ने लॉकडाउन के साथ ही देश की सीमाओं को भी सील कर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने करीब 384 नेपाली नागरिकों को नौतनवां और सनौली इलाके के विभिन्न स्कूलों में क्वारंटीन किया।

सरकार ने इनके स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उनके रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। लगभग 20 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी यह सभी नेपाली नागरिक क्वॉरेंटाइन केंद्रों में ही रह रहे हैं।

गुरुवार सुबह भाग निकले पांच लोग वहीं, गुरुवार की भोर में पांच नेपाली नागरिक नौतनवां के एक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर से दीवार कूदकर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस एवं प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। घटना की जानकारी के बाद सीमा क्षेत्र में पुलिस एवं एसएसबी की सतर्कता बढ़ा दी गई। पुलिस ने जल्द ही सीमा क्षेत्र में घेराबंदी कर सभी नेपाली नागरिकों को धर दबोचा।

क्वारंटीन केंद्र से भागे नेपाली नागरिक का कहना है कि उन्हें 14 दिनों तक यहां रहने के लिए कहा गया था लेकिन करीब तीन हफ्ते के बाद भी वे यहीं फंसे हैं। उसने कहा कि वह जल्द से जल्द घर लौटना चाहते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget