एक्सप्लोरर

यूपी में कोरोना संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 4660 नए केस, अब तक दो हजार से अधिक लोगों की मौत

यूपी में कोरोना संक्रमण दिन ब दिन भयावत रूप लेता जा रहा है. प्रदेश में रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. शनिवार को सबसे ज्यादा 4660 मामले सामने आये. वहीं, बीते 24 घंटे में 47 मौतें हुई.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 4,660 नये मामले सामने आये जबकि बीते 24 घंटे में इस संक्रमण से 47 और मौतों के साथ ही मृतकों का आंकडा 2000 को पार कर गया है.

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 1,18,038 मामले हैं. बीते 24 घंटे में 47 और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2028 हो गया. अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 46,177 है जबकि 69, 833 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं.

कानपुर में सबसे ज्यादा मौतें

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 4660 नये मामले सामने आये हालांकि सरकारी बयान में 4800 नये मामले आने बात कही गयी है. बयान में कहा गया कि बीते 24 घंटे में हुई 47 मौतों में सबसे अधिक पांच मौतें कानपुर नगर में हुईं. बरेली में चार, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ में तीन-तीन, झांसी, मेरठ, बलिया, देवरिया, शाहजहांपुर और संत कबीर नगर में दो-दो मौतें इस संक्रमण के चलते हुईं.

बयान के अनुसार सबसे अधिक 663 नये मामले लखनऊ से आये. प्रयागराज से कोरोना संक्रमण के 256, कानपुर नगर से 153, गोरखपुर से 226 और वाराणसी से 221 नये मामले सूचित हुए.

अब तक 29 लाख सैंपल की जांच

अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को 1 . 02 लाख नमूनों की जांच की गई है. अब तक 29 लाख से अधिक सैम्पल की जांच की जा चुकी है. कुल 15,678 लोग गृह पृथक-वास में हैं और 1352 लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 178 लोग सेमी पेड सुविधाओं के तहत उपचार करा रहे हैं.

इससे पूर्व प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने जनता से अपील की कि वह सामाजिक एवं शारीरिक दूरी का भलीभांति पालन करे और घर से बाहर निकलते समय मॉस्क का अवश्य उपयोग करे. उन्होंने कहा कि सरकार संक्रमण को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के पूरे उपाय कर रही है.

ये भी पढ़ें

अयोध्या: मस्जिद वाली जमीन पर बनेंगे अस्पताल, लाइब्रेरी, और रिसर्च सेंटर, सीएम योगी को शिलान्यास का न्योता देगा इंडो इस्लामिक ट्रस्ट

सीएम योगी का नोएडा दौरा, कानून व्यवस्था और कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
रामपुर में बढ़ी सियासी गतिविधियां, ओवैसी-अखिलेश के बाद अब अनुप्रिया पटेल दिखाएंगी ताकत
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किल या मिलेगी राहत? 26 अक्टूबर को आएगा फैसला!
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget