एक्सप्लोरर

गोरखपुर पहुंची कोविड वैक्सीन की 28,000 डोज, पुलिस की निगरानी में 38 कोल्ड चेन प्वाइंट तक पहुंचाई जाएगी

कोरोना वैक्सीन की 28 हजार डोज गोरखपुर पहुंच चुकी हैं. जिले भर में पहले चरण में 26 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को खुराक दी जाएगी.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी से अंतिम लड़ाई के लिए तैयार कोविड-19 की 28,000 डोज स्‍पाइस जेट की फ्लाइट से मुंबई से 13 जनवरी को गोरखपुर पहुंच गई. 16 जनवरी को 20 केन्‍द्रों पर टीकाकरण होना है. पहले चरण में स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा. यह सभी टीके जिला चिकित्‍सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पास बने भंडारण गृह में पुलिस की सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखे गये हैं. इन टीकों को पुलिस की निगरानी में जिले के अलग-अलग हिस्सों में बने 38 कोल्ड चेन प्वाइंट तक पहुंचाया जाएगा.

26 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

16 जनवरी को प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का 20 टीकाकरण केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा. टीकाकरण चरणबद्ध ढंग से ही होगा और अभी इसकी पहली डोज सिर्फ जिलेभर के करीब 26,000 स्वास्थ्यकर्मियों को लगने जा रही है. जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय को टीकाकरण के संबंध में समुचित प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देशित किया जा चुका है. इस कार्य में विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ, CHAI और यूएनडीपी के प्रतिनिधि तकनीकी सहयोग देंगे. फिलहाल सिर्फ सरकारी और निजी क्षेत्र के कोविन पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके, स्वास्थ्यकर्मियों को ही टीका लगेगा.

28 दिन की भीतर लगेगी दूसरी खुराक

गैर पंजीकृत लोगों को टीका नहीं लगाया जाएगा. शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार आने वाले समय में फ्रंटलाइन कर्मचारी, 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एचआईवी और कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रस्त लोगों का पंजीकरण करने के बाद ही टीकाकरण की सुविधा मिल सकेगी. इसलिए फिलहाल कोविड-19 से बचाव के लिए सतर्कता ही एक बेहतर विकल्प है. वैक्सीन की एक खुराक लेने के 28 दिन के भीतर ही दूसरी खुराक भी दी जानी है.

कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त करने के दो सप्ताह बाद आमतौर पर एंटीबॉडी का सुरक्षात्मक स्तर विकसित होता है. जो स्वास्थ्यकर्मी टीके की पहले खुराक प्राप्त करेंगे, उन्हें भी एंटीबॉडी विकसित होने तक सतर्कता का यह व्यवहार जारी रखना होगा. यद्यपि कोविड-19 के मामले लगातार कम हो रहे हैं, बावजूद इसके संपूर्ण प्रतिरक्षण होने तक सभी को सतर्क रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें.

अनुकंपा के आधार पर विवाहित बेटी को भी नौकरी पाने का अधिकार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget