एक्सप्लोरर

UP: चुनाव प्रशिक्षण में लगे 27 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

यूपी के कुशीनगर में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है. यहां चुनाव प्रशिक्षण के लिये आये 27 कार्मचारी पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके बाद यहां भगदड़ की स्थिति हो गई.

कुशीनगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी के लिए चल रहे प्रशिक्षण में उस समय अफरा तफरी मच गई. जब प्रशिक्षण में आये 27 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. यहां, चल रहे कैम्पस में हर तरफ भगदड़ सा माहौल हो गया. अधिकारियों ने आनन फानन में पॉजिटिव आए कर्मचारियों को होम क्वारंटीन का आदेश जारी कर दिया. अभी आज भी प्रशिक्षण चल रहा है. प्रशिक्षण में आए कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. 

कर्मचारियों में भय का माहौल

कैमरे के सामने कोई कर्मचारी बोलने को तैयार नहीं है. उनके मन में यह भय है कि, अगर हमने सही बोल दिया तो तत्काल कार्रवाई हो जाएगी. लेकिन ऑफ द रिकार्ड वह सब कुछ सही बता दिए. कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशिक्षण केंद्र को सैनिटाइज कराने की बात अधिकारियों ने की, लेकिन सब कागजों में सिमट कर रह गया. कर्मचारी कह रहे हैं कि, यह चुनावी ड्यूटी नहीं बल्कि बॉर्डर की ड्यूटी हो गई है, कब जान चली जाए कोई नहीं जानता है. वहीं प्रशिक्षण के आरओ शेषनाथ चौहान कहते हैं कि, कोरोना नियमों को फॉलो करते हुए प्रशिक्षण कराया जा रहा है. 27 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से होम कोरेन्टीन कराया गया है. अभी चुनाव में समय है. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा. 

29 अप्रैल को होना है चुनाव

कुशीनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतिम चरण में 29 अप्रैल को होना है. चुनाव ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम पडरौना कस्बे के उदित नारायण इंटर कालेज में चल रहा है. चुनाव में ड्यूटी के लिए कुल 22 हजार कर्मचारियों का प्रशिक्षण आठ दिनों में 12 से 19 अप्रैल तक कराना है. 2660 कर्मचारियों का प्रतिदिन प्रशिक्षण कराया जा रहा है. अबतक 14,180 कर्मचारियों का प्रशिक्षण हो चुका है. शेष कर्मचारियों का प्रशिक्षण अभी चल रहा है. 

ये भी पढ़ें.

UP: कोरोना संक्रमित शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दे रहा अस्पताल, कानपुर के परिवार की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget