एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: 26 KM कम होगी ऋषिकेश से यमुनोत्री धाम की दूरी, 853 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही सुरंग

Uttarkashi: यमुनोत्री से ऋषिकेश के बीच की दूरी को कम करने के लिए एक डबल लेन सुरंग का निर्माण किया जा रहा है. इसके निर्माण के बाद दोनों के बीच की दूरी 26 किमी कम हो जाएगी.

Uttarkashi News: आने वाले दिनों में यमुनोत्री धाम की यात्रा सुगम होने के साथ-साथ सुरक्षित भी हो जाएगी. यमुनोत्री धाम से 50 किमी दूर एक डबल लेन सुरंग का निर्माण किया जा रहा है. ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की जा रही इस सुरंग की लंबाई 4.5 किमी है. 3.1 किमी तक सुरंग बनकर तैयार हो चुकी है. इस सुरंग के बनने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ऋषिकेश  से यमुनोत्री की दूरी 26 किमी कम हो जाएगी. फिलहाल दोनों के बीच की दूरी 256 किमी है.

सुरंग निर्माण पर आएगा 853 करोड़ का खर्च
यह सुरंग 853 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जाएगी. सुरंग के निर्माण का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआइडीसीएल) को दिया गया है. एनएचआइडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि फिलहाल ऋषिकेश से यमुनोत्री तक के सफर में  आठ घंटे लगते हैं, लेकिन सुरंग बनने के बाद यह यात्रा की अवधि 45 मिनट कम हो जाएगी. यह प्रदेश की सबसे लंबी सुरग होगी. सुरंग का निर्माम मार्च 2024 तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

क्षेत्र की दो लाख की आबादी होगी लाभान्वित

यमुनोत्री पहुंचने के लिए वाहनों को राडी टाप नामक पहाड़ी से गुजरना पड़ता है, लेकिन शीतकाल में यह पहाड़ी बर्फ से पूरी तरह ढक जाती है, जिसकी वजह से यातायात बाधित होता है. सुरंग बनने से वाहनों को इस पहाड़ी से नहीं जाना पड़ेगा. इससे क्षेत्र की 2 लाख की आबादी को लाभ होगा.

आग लगने पर सुरंग के अंदर होगी पानी की बौछार
सुरंग के अंदर आगजनी से निपटने का पूरा इंतजाम किया गया है. आग लगने पर सुरंग के भीतर  अपने आप पानी की बौछार होने लगेगी और पंखे बंद हो जाएंगे. इसकी सूचना वाहन चालकों को भी एफएम के जरिए दी जाएगी.सुरंग के अंदर स्वचालित प्रकाश नियंत्रण की भी व्यवस्था होगी.

सुरंग निर्माण में हो रहा न्यू आस्ट्रियन टनलिग मेथड का इस्तेमाल

कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि सुरंग निर्माण में न्यू आस्ट्रियन टनलिग मेथड का इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि सुरंग बनाने की विश्व प्रचलित पद्धति है. इसमें चट्टान तोड़ने के लिए ड्रिलिंग ब्लास्टिंग दोनों तरीके अपनाए जाते हैं और इंजीनियरों को सुरंग के अंदर आने वाली अगली कोमल व कठोर चट्टान की स्थिति मालूम पड़ जाती है.

यह भी पढ़ें:

UP Corona Update: यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो की मौत, नोएडा में सामने आए सबसे ज्यादा नए मामले

Rashmi Yadav Suicide Case: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget