एक्सप्लोरर

Kanpur Bikru Case: विकास दुबे पर दर्ज 65 में से 21 मुकदमों की फाइल गायब, पढ़ें ये रिपोर्ट

Kanpur Bikru Case: कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में जांच पूरी हो चुकी है. इस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. गैंगस्टर विकास दुबे पर दर्ज 65 मुकदमों में से 21 मुकदमों की फाइल गायब है.

Vikas Dubey in Biru Case: बिकरू कांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. जिसमे पुलिसवालों की विकास दुबे पर मेहरबानी की कहानी भी शामिल है. दुर्दान्त विकास दुबे पर दर्ज 65 में से 21 मुकदमों की गायब फाइलें पुलिस तलाश नहीं सकी हैं. ये मुकदमे कानपुर देहात के शिवली, कानपुर नगर के कल्याणपुर, चौबेपुर और बिल्हौर में दर्ज थे. हालांकि, पुलिस अधिकारी मामले में रटा रटाया जवाब दे रहे हैं कि, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. आपको बता दें बिकरू कांड और गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया गया था. जिसने 132 पृष्ठों की रिपोर्ट दी है. 

37 पुलिसकर्मी जांच में दोष पाये गये

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, विकास दुबे और उसके गैंग को कानपुर में स्थानीय पुलिस के साथ ही राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों का संरक्षण हासिल था. इसी संरक्षण की वजह से 65 मामलों में नामजद विकास दुबे का नाम थाने की टॉप 10 अपराधियों की सूची में भी शामिल नहीं था. वहीं, गैंगस्टर के मददगार के रूप में 37 पुलिसकर्मी जांच में दोषी पाए गए हैं. इनमें 1996 से लेकर 2020 तक वे सभी पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्होंने कहीं न कहीं विकास दुबे को कानून के शिकंजे से निकालने का काम किया. इन पुलिसवालों ने दुर्दांत विकास दुबे के काले कारनामों पर पर्दा डाला है. 

फाइल गायब होने की जांच की जा रही है

21 मामलों की फाइल गायब होने के सवाल पर आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने कहा कि, पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जा रही है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. आपको बता दें कि, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दबिश देने गयी पुलिस टीम पर दुर्दांत विकास दुबे ने साथियों संग हमला कर दिया था. जिसमें सीओ सहित 8 पुलिसवालों की मौत हो गयी थी. बाद में विकास दुबे सहित छह बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे.
 

डीआईजी समेत 11 सीओ दोषी

कानपुर में सात सदस्यीय एसआईटी जांच की अगुवाई कर रहे आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने बताया कि, इस घटना के बाद तत्कालीन डीआईजी अनंत देव तिवारी समेत 11 सीओ को भी दोषी पाया गया था. इनकी जांच शासन स्तर से हो रही है. यहां पर जो सूची तैयार की गई है, उसमें इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही पद के लोग शामिल हैं. कार्रवाई की जो सूची तैयार की गई है उसमें 37 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि चार रिटायर हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें.

Raksha Bandhan: एबीपी गंगा ने बाजार का लिया जायजा, भारतीय राखियों की धूम, चाइनीज राखी नदारद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget