एक्सप्लोरर

Coronavirus News नोएडा: सेक्टर-8 की झुग्गियों में था कोरोना मरीज...संपर्क में आये 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया

यूपी के नोएडा में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज हैं। इस बीच मंगलवार को शहर के सेक्टर आठ की झुग्गी-झोपड़ियों में कोरोना संक्रमित मरीजे के संपर्क में आने के बाद जिला प्रशासन ने तकरीबन 200 लोगों को एहतियातन क्वारंटीन किया है

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा के सेक्टर 8 की झुग्गियों में मंगलवार देर रात कोरोना मरीज के संपर्क में आने की सूचना मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के लगभग सैकड़ों कर्मचारियों के साथ धावा बोल दिया और लोगों की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले झारखंड से एक कोरोना संक्रमित युवक आया था और लगभग 200 लोग इसके संपर्क में आए। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेक्टर 8 जेजे कॉलोनी की झुग्गियों में संक्रमित संदिग्धों का एक क्लस्टर मिला है। इस वजह से उनकी सुरक्षा के लिए के लिए सभी संदिग्धों को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले यहां कुछ संक्रमित लोग मिले थे जिसके बाद यहां एक क्लस्टर बना था। उसी क्लस्टर को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन्हें एहतियातन क्वारंटीन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि नोएडा की झुग्गियों में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं है। झारखंड से नोएडा आया युवक का कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका लगाई गई है, जो कि झोपड़ी में रह रहे लोग उसके सम्पर्क में आए लोगों को उनकी भलाई के लिए क्वारंटीन किया गया है।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा, यह स्पष्ट करना है कि सेक्टर-8 में कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई नया मामला नहीं पाया गया है। सेक्टर-8 में संपर्क ट्रेसिंग और निगरानी टीमों ने जेजे क्लस्टर के 'संभावित संपर्कों' का पता लगाया है। परिवारों को केवल क्वारंटीन किया जा रहा है। उन्हें केवल उनकी भलाई के लिए निगरानी में रखा जाएगा । उन्होंने बताया कि यह केवल "क्लस्टर क्वारंटीन" का एक अभ्यास है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget