एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: गौतम बुद्ध नगर जिले में 182 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, 12 कर्मियों हुए ठीक

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में तैनात 182 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 12 कर्मियों ने कोविड को मात दे दी है. वहीं, अन्य का उपचार जारी है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में तैनात 182 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल शामिल हैं.

पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि अग्रिम पंक्ति के कर्मी होने की वजह से पुलिसकर्मियों ने कोविड रोधी टीका लगवाया गया था और इस कारण संक्रमित कर्मियों पर बीमारी का ज्यादा असर नहीं हुआ है. उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

तैनात 182 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

वहीं, कोविड-19 से पीड़ित सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा की रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है और वह ठीक हो गई हैं. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ लाइन मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात 182 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

उन्होंने बताया कि इनमें कई थानाध्यक्ष, कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल तथा अधिकारी शामिल हैं. कई पुलिसकर्मियों के परिजन भी संक्रमित पाए गए हैं. कात्यायन ने कहा कि इन लोगों के संपर्क में आए कुछ पुलिसकर्मियों को पृथक-वास में रखा गया है.

182 पुलिसकर्मियों में से 12 कर्मी कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हुए

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है तथा उनकी स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि इन 182 पुलिसकर्मियों में से 12 कर्मी कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं जिनमें सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा भी शामिल हैं.

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए कोविड-19 रोधी इंजेक्शन सभी पुलिसकर्मियों को लगवाया गया था जिसकी वजह से वायरस का असर पुलिसकर्मियों पर कम हो रहा है. कात्यायन ने बताया कि पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है और हर थाने में कोविड-19 डेस्क बनाई गई है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा रहे आरोपियों की भी कोविड जांच कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली AIIMS से लालू यादव को मिला डिस्चार्ज, बड़ी बेटी मीसा भारती के घर में रहेंगे RJD सुप्रीमो

कोरोना संकट के बीच श्रेयसी सिंह पहुंचीं जमुई सदर अस्पताल, कोविड वार्ड जाकर जाना मरीजों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SI परीक्षा में 'पंडित' वाले सवाल पर अखिलेश यादव बोले, 'ये आप इसलिए पूछ रहे हो क्योंकि...'
यूपी SI परीक्षा में 'पंडित' वाले सवाल पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
Rishikesh News: खुदाई में सामने आया इतिहास, वीरभद्र महादेव मंदिर में मिलीं पुरानी प्रतिमाएं
ऋषिकेश: खुदाई में सामने आया इतिहास, वीरभद्र महादेव मंदिर में मिलीं पुरानी प्रतिमाएं
LPG Crisis News Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
Live: बसपा नेता की गैस एजेंसी में मिली भारी गड़बड़ी, जयपुर में हालात खराब, कोयले की भी शॉर्टेज का दावा
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सुंदर भाटी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सुंदर भाटी गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
US-Israel-Iran War Live: 'अयातुल्लाह अली खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
'खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget