एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत, 838 गांव सैलाब से प्रभावित

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 838 गांव सैलाब से प्रभावित हैं. फिलहाल प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित हैं, कहीं भी हालात चिंताजनक नहीं हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. इस वक्त राज्य के 16 जिलों के 838 गांव सैलाब से प्रभावित हैं. प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में आई बाढ़ के कारण हुए हादसों में अब तक 14 लोगों की मौत होने की सूचना है.

राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि, ''वर्तमान में प्रदेश के 16 जिलों...आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, बदायूं, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, मऊ, देवरिया, संतकबीरनगर और सीतापुर के 838 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं''

अनिल राजभर ने बताया कि पलिया कला (लखीमपुरखीरी) में शारदा नदी जबकि तुर्तीपार (बलिया), एल्गिनब्रिज और अयोध्या में सरयू (घाघरा) नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ राहत कार्य सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है.

राजभर ने बताया कि, ''मुख्यमंत्री ने जल बहाव के कटान से प्रभावित जमीन के पास स्थित स्कूल या पंचायत भवन को राहत शिविर में तब्दील नहीं करने को कहा है. बाढ़ प्रभावित जिलों में पशुओं के चारे-भूसे की उचित व्यवस्था और उनका टीकाकरण समय पर करने को कहा गया है.''

बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए मंत्री ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित हैं, कहीं भी हालात चिंताजनक नहीं हैं. उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव के लिए कुल 22 टीमें (एनडीआरएफ की 15 और एसडीआरएफ व पीएसी की सात) तैनात की गई हैं. राजभर ने बताया कि 1,176 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई हैं.

मंत्री ने बताया कि, ''बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न किट दिया जा रहा है. एक किट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, पांच किलो लाई (मुरमुरा), दो किलो भूना चना, दो किलो अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम धनिया, पांच लीटर मिट्टी का तेल, एक पैकेट मोमबत्ती, एक पैकेट माचिस, 10 पैकेट बिस्कुट, एक लीटर रिफाइन्ड तेल, क्लोरीन के 100 टेबलेट और नहाने के दो साबुन शामिल हैं.'' अब तक 90,372 खाद्यान्न किट और 2,05,917 मीटर तिरपाल का वितरण किया गया है. उन्होंने बताया कि 267 मेडिकल टीमें भी लगाई गई हैं.

यह भी पढ़ें:

उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई के लिए यूपी में हुआ ट्रिब्यूनल का गठन, जानें- खास बातें

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से एक ही दिन में सर्वाधिक 77 मरीजों की मौत, सबसे ज्यादा 14 मौतें कानपुर में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget