एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से एक ही दिन में सर्वाधिक 77 मरीजों की मौत, सबसे ज्यादा 14 मौतें कानपुर में

यूपी में कोरोना संक्रमण से हालात खराब हो रहे हैं. मंगलवार को प्रदेश में संक्रमण के चलते 77 लोगों की मौत हो गयी. सबसे ज्यादा 14 मौतें कानपुर में हुईं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से एक ही दिन में सर्वाधिक 77 मरीजों की मौत होने के साथ मंगलवार को मृतकों की संख्या 2,585 तक पहुंच गई. राज्य में इस अवधि में संक्रमण के 4,336 नए मामले सामने आए हैं.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 77 और लोगों की मौत हो गई. इनमें सबसे ज्यादा 14 मौतें कानपुर नगर में जबकि लखनऊ में 12 लोगों की मृत्यु हो गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, बलिया में छह लोगों की मृत्यु हुई है. इसके अलावा प्रयागराज में पांच, वाराणसी में तीन, भदोही, फिरोजाबाद, संभल, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, संत कबीर नगर, अयोध्या, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और गोरखपुर में दो-दो लोगों की मृत्यु हुई है.

साथ ही झांसी, जौनपुर, देवरिया, शाहजहांपुर, बस्ती, महाराजगंज, सुल्तानपुर, चंदौली, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात और बलरामपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

लखनऊ में सबसे ज्यादा मरीज

सामने आए संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा 514 मरीज लखनऊ में मिले हैं. इसके अलावा, गोरखपुर में 267, कानपुर नगर में 261, प्रयागराज में 175, गाजियाबाद में 156, वाराणसी में 148, कुशीनगर में 137 और बरेली में 130 मामले सामने आए हैं.

इसके पूर्व, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कुल 1,09,607 लोग संक्रमणमुक्त होकर अस्पतालों से छुटटी पा चुके हैं. प्रदेश में संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 50,242 है, जिनमें से 25,008 लोग इस समय होम आइसोलेशन (घर पर एकांतवास) में हैं.

उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में भुगतान के आधार पर 1,719 लोग इलाज करा रहे हैं जबकि 283 लोग सेमी पेड व्यवस्था यानी एल-1 प्लस श्रेणी की सुविधा के तहत होटलों में इलाज करा रहे हैं. अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 9 नमूनों की जांच की गई।

61,081 इलाकों में सर्विलांस

अब तक कुल 39,66,848 नमूनों की जांच की जा चुकी है. ये किसी भी एक प्रदेश द्वारा की गयी जांचों में पूरे देश में सर्वाधिक है. प्रसाद ने बताया कि कुल 61,081 इलाकों में सर्विलांस का कार्य किया गया है और अब तक 1,78, 65,534 घरों में 8,98,21,477 लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है.

उन्होंने बताया कि 'ई संजीवनी पोर्टल' का भी उपयोग कर लगातार विभिन्न जिलों के लोग परामर्श प्राप्त कर रहे हैं. सोमवार को 1720 लोगों ने इस पोर्टल पर डॉक्टरों से सलाह प्राप्त की.

उन्होंने बताया कि 'कोविड हेल्पडेस्क' निरंतर बनाये जा रहे हैं. ये प्रमुख कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में स्थापित हो रहे हैं.

अपर मुख्य सचिव ने कहा, 'हम लोगों ने मंगलवार को एक विज्ञापन दिया है, जिसमें निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ फिजीशियनों से अनुरोध किया गया है कि वे अगर कोरोना से संघर्ष में सहयोग देना चाहते हैं तो अपना पंजीकरण करा सकते हैं. वे चाहें तो कोविड अस्पताल एल-2 एवं एल-3 में 15 दिन की सेवा दे सकते हैं.'

प्रसाद ने कहा, 'विधानसभा का सत्र भी 20 अगस्त से प्रारंभ होने वाला है. इसके लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है. सभी विधायकों की जांच हो सके, इसके व्यापक प्रबंध कराये जा रहे हैं.'

ये भी पढ़ें.

मंडुआडीह स्टेशन का नाम अब बनारस स्टेशन, यात्री बोले- लंबे अरसे बाद मिली सही पहचान

जातिगत एनकाउंटर के आंकड़ों से यूपी में ब्राह्मण सियासत को मिली हवा, विपक्ष के हाथ आया बड़ा सियासी मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget