एक्सप्लोरर

1200 मजदूरों को लेकर सूरत से गोरखपुर पहुंची 13वीं 'श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन', सभी की हुई मेडिकल जांच

दूसरे राज्यों में काम करने वाले श्रमिकों का लौटना जारी है। गुजरात के सूरत से 13वीं श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन गोरखपुर जंक्‍शन पहुंची। यहां पर आने वाले यात्रियों का थर्मल स्‍क्रीनिंग और मेडिकल चेकअप के बाद उन्‍हें उनके जिलों के लिए रवाना कर दिया गया।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच लॉकडाउन में लगातार मजदूरों को अन्‍य राज्‍यों से लेकर श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार शाम गुजरात के सूरत से 13वीं श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन गोरखपुर जंक्‍शन पहुंची। यहां पर आने वाले यात्रियों का थर्मल स्‍क्रीनिंग और मेडिकल चेकअप के बाद उन्‍हें उनके जिलों के लिए रवाना कर दिया गया। इससे पहले पूर्व जिला प्रशासन ने उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर समेत विस्‍तृत ब्‍योरा भी नोट किया।

लॉकडाउन के दौरान यूपी के अलग-अलग जिलों के कामगार और मजदूर अन्‍य राज्‍यों में फंसे हुए हैं। उनके विरोध के बाद केन्‍द्र सरकार ने उन्‍हें ट्रेनों के माध्‍यम से उनके घर भेजने की व्‍यवस्‍था की है। गोरखपुर जंक्‍शन पर 4 मई को पहली दो ट्रेनें 2400 यात्रियों को लेकर पहुंची थीं। इसके बाद से मुंबई और गुजरात समेत अन्‍य राज्‍यों से भी ट्रेनों के लगातार आने का सिलसिला जारी है।

गोरखपुर के एडीएम सिटी आरके श्रीवास्‍तव ने बताया कि शुनिवार शाम गुजरात के सूरत से श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन 1200 यात्रियों को लेकर पहुंची है। उन्‍होंने बताया कि डेढ़ मीटर पर सर्किल बनाकर सोशल डिस्‍टेंसिंग के साथ उनका थर्मल चेकअप किया गया है।

1200 मजदूरों को लेकर सूरत से गोरखपुर पहुंची 13वीं 'श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन', सभी की हुई मेडिकल जांच

आरके श्रीवास्‍तव ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद श्रमिक किस राज्‍य से आए हैं। वे क्‍या काम करते थे। कहां के रहने वाले हैं और उनके नाम के साथ मोबाइल नंबर नोट किया जा रहा है। उसका बाकायदा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इसके बाद बसों से 25 की संख्‍या में उन्‍हें आवश्‍यक खाद्य सामग्री के साथ उनके जनपदों तक भेजा जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि स्‍कैनिंग के लिए कुल 13 टीम और स्‍कैनर के साथ दो-दो राजस्‍वकर्मी लगे हुए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर...', मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज
'मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर...', मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिशन-27 के लिए बनाई रणनीति, सहयोगी दलों के साथ की अहम बैठक
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिशन-27 के लिए बनाई रणनीति, सहयोगी दलों के साथ की अहम बैठक
उत्तराखंड में CM धामी के 5 साल पूरे, दमदार नेतृत्व और प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास
उत्तराखंड में CM धामी के 5 साल पूरे, दमदार नेतृत्व और प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास
6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या होगा? संघ और विहिप पर क्यों टिकी हैं निगाहें
6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या होगा? संघ और विहिप पर क्यों टिकी हैं निगाहें

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget