एक्सप्लोरर

UP: गोरखपुर में गेहूं क्रय केन्‍द्र पर छापेमारी, बिचौलियों से खरीदा गया 400 क्विंटल गेहूं और 3 ट्रैक्‍टर-ट्राली जब्त

जिले के तमाम गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों का गेहूं खरीदने के बजाय बिचौलियों का माल खरीदा जा रहा है. इसकी शिकायत पर एसडीएम ने छापा मारा.

गोरखपुरः सरकार भले ही किसानों के हित के लिए कई योजनाएं ला रही है, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी ही इन योजनाओं पर पलीता लगा रहे हैं. ऐसे में सरकार की साख पर बट्टा लगना भी लाजिमी है. ताजा मामला यूपी के गोरखपुर का है. जहां कड़ी मेहनत के बाद फसल तैयार कर उसे बेचने के लिए क्रय केन्‍द्र पहुंचने वाले किसानों को निराश होना पड़ता है, तो वहीं बिचौलियों का गेहूं खरीदकर क्रय-क्रय केन्‍द्र प्रभारी मालामाल हो रहे हैं.

एसडीएम ने की छापेमारी
गोरखपुर के चौरीचौरा ब्रह्मपुर ब्‍लॉक के नई बाजार में शनिवार को बिचौलियों से गेहूं खरीद की शिकायत के बाद दल-बल के साथ चौरीचौरा के एसडीएम अनुपम मिश्रा ने छापेमारी कर दी. बिचौलिए गेहूं से लदे तीन ट्रैक्‍टर छोड़कर फरार हो गए. जांच में क्रय केन्‍द्र में 400 क्विंटल गेहूं और तीन ट्रैक्‍टर को जब्त कर लिया गया. केन्‍द्र प्रभारी जितेन्‍द्र से जब इसके बारे में सर्विस रजिस्‍टर और अन्‍य दस्‍तावेजों में रिकार्ड की मांग की गई, तो वो कोई भी रिकार्ड नहीं दिखा सका. इसके बाद टीम ने 400 क्विंटल गेहूं के साथ तीनों ट्रैक्‍टर को जब्त कर लिया.

किसानों की शिकायत के बाद हुआ एक्शन
चौरीचौरा में किसानों की शिकायत के बाद शनिवार को दोपहर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने ब्रह्मपुर ब्लॉक के नई बाजार गेहूं क्रय केंद्र पर छापेमारी की. अधिकारियों के छापेमारी से गेहूं के बिचौलियों में हड़कंप मच गया. चौरीचौरा तहसील क्षेत्र में ब्रह्मपुर और सरदार नगर ब्लाक में दर्जनों आढ़तियों ने अपनी सेंधमारी की है. जिससे किसान परेशान हैं. कई केंद्र पर किसान अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे. बीते दिनों ब्रह्मपुर गेहूं क्रय केंद्र पर अधिकारियों ने पहुंचकर किसानों की समस्या का समाधान किया था.

मौके पर मिले बिचौलियों के लोड ट्रैक्टर
शनिवार की सुबह कुछ किसानों ने एसडीएम अनुपम मिश्रा को जानकारी दी कि नई बाजार गेहू क्रय केंद्र पर बिचौलियों की गाड़ी लगाकर तौल की जा रही है. एसडीएम अनुपम मिश्रा, तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता, नायब तहसीलदार अलका सिंह ने झंगहा पुलिस और नई बाजार हाट शाखा के प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे. यहां उन्‍होंने नई बाजार गेहू क्रय केंद्र पर छापेमारी की. गेहूं क्रय केंद्र से प्रभारी जितेंद्र से अधिकारियों ने मौके से बरामद लगभग 400 क्विंटल गेहूं और तीन टैक्टर ट्राली की मौजूदगी के साथ उनके स्वामी के बारे में पूछा, तो सटीक उत्तर नही दे पाए. उसके बाद अधिकारियों ने डाटा जुटाकर जिलाधकारी को रिपोर्ट देने की बात कही है. इनके पास क्रय पंजिका भी नहीं थी. फिलहाल ट्राली टैक्टर को पुलिस को सौप दिया है. वहीं दूसरी तरफ किसानों में चर्चा है कि अन्य जगहों पर भी बिचौलियों का काला कारोबार जारी है.

क्या बोले एसडीएम
एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि किसानों के शिकायत के बाद कार्यवाही की गई. उन्‍होंने बताया कि नई बाजार में केंद्र पर बिचौलियों के खरीद की सूचना मिली थी. यहां कोई किसान मौजूद नहीं था. न ही इनके पास भूरा रजिस्‍टर, स्‍टाक रजिस्टर और अन्‍य कोई भी रिकार्ड मिला. क्रय पंजिका भी नहीं मिली. इसी आधार पर पुलिस-प्रशासन, राजस्‍व प्रशासन और मार्केटिंग की टीम ने कार्रवाई की. उन्‍होंने बताया कि यहां तीन ट्रैक्‍टर भी‍ मिले हैं. उनका भी सत्‍यापन कराकर कार्रवाई की जाएगी.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget