एक्सप्लोरर

Udaipur News: डिस्कॉम की वादाखिलाफी से किसान खफा, पूरे नहीं हुए किसानों से किए ये वादे

Udaipur Electricity: कंपनी ने 28 जून से जले हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदले का वादा किया था. लेकिन स्थिति ये है कि 29 जून के बाद जले ट्रांसफॉर्मर बदले नहीं जा सके हैं.

Rajasthan News: जोधपुर जिले में किसानों से मांग पत्र जमा होने के बावजूद डिस्कॉम दो साल से किसानों को कनेक्शन नहीं दे पा रहा है. फसल बुवाई के इंतजार में तीन सीजन निकल गए फिर भी किसान इंतजार ही कर रहे हैं. भारतीय किसान संघ ने किसानों की पीड़ा को लेकर आंदोलन की तैयारी की तो डिस्कॉम ने कनेक्शन देने का लिखित में वादा करते हुए कनेक्शन करने का शेड्यूल जारी किया. जिले में 612 कनेक्शन बकाया हैं. 

72 घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदलने का वादा
26 जून को भाकिसं के साथ हुए समझौते में डिस्कॉम ने 15 दिन में 350 नए कृषि कनेक्शन जारी करने का वादा किया था, वहीं 28 जून से जले ट्रांसफॉर्मर की पेंडेसी खत्म कर 72 घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदलने का वादा किया था. इसी प्रकार समझौता वार्ता में 2 जुलाई तक आऊ, बापिणी और शैतानसिंह नगर में पॉवर ट्रांसफार्मर शुरू करने के किए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाकर गुणवतायुक्त विद्युत सप्लाई देने का वादा किया था. इसको लेकर भारतीय किसान संघ की जिला समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें डिस्कॉम की ओर से किए गए वादों को लेकर हुई प्रगति पर चर्चा की गई. 

Rajasthan News: धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, राजस्थान को ऐसे होगा फायदा

वादों पर कोई प्रगति नहीं हुई
इसके बाद डिस्कॉम की ओर से 26 जून तक लंबित जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने और 33/11 बिजली जीएसएस पर पांच अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के अलावा सभी वादों पर कोई प्रगति नहीं हुई. ऐसे में जिला बैठक के बाद संगठन की ऑनलाइन प्रदेश टोली बैठक में जोधपुर डिस्कॉम के सभी जिलों में सब डिविजन और जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू करने का निर्णय किया गया है. वहीं आंदोलन की तारीख 15 जुलाई को घोषित करने का निर्णय किया गया है.

अब तक ट्रांसफार्मर जारी नहीं हुए 
डिस्कॉम पहला वादा किया था कि 15 दिन में 350 नए कृषि कनेक्शन होंगे लेकिन स्थिति ये है कि 26 जून के बाद एक भी किसान को ट्रांसफार्मर जारी नहीं किया, जिससे 14000 बीघा में बुवाई नहीं हो पाएगी. अपने दूसरे वादे में कंपनी ने 28 जून से जले हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदले का वादा किया था. लेकिन स्थिति ये है कि 29 जून के बाद जले ट्रांसफॉर्मर बदले नहीं जा सके हैं. वहीं जिले के आऊ, बापिणी व शैतानसिंह नगर में सीटी की क्षमता बढ़ाकर 2 जुलाई तक ट्रांसफॉर्मर पूरी क्षमता से चालू करने थे, लेकिन अभी तक सीटी की क्षमता नहीं बढ़ी.

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान में 461 Senior PTI टीचर पदों पर निकली भर्ती, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget