एक्सप्लोरर

यूपी में 2 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल से जल, बुंदेलखंड में 90% घरों को लाभ

UP News: यूपी सरकरा के अनुसार 84.19 फीसदी ग्रामीण परिवारों को नल से जल के कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं. बुंदेलखंड के सभी जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक घरों को नल के पानी का कनेक्शन दिया गया है.

UP Today News: उत्तर प्रदेश में दो लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल के पानी का कनेक्शन प्रदान किया गया है. पानी की किल्लत का सामना कर रहे बुंदेलखंड क्षेत्र में औसतन 90 प्रतिशत घरों में नल से जल का कनेक्शन दिया जा चुका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार शाम जल शक्ति मंत्रालय के समक्ष एक प्रस्तुति दी जिसमें ये निष्कर्ष साझा किए गए. प्रस्तुतीकरण के अनुसार, सोमवार तक 'हर घर नल से जल' योजना के तहत 2,23,86,760 ग्रामीण परिवारों (84.19 प्रतिशत) को नल से जल के कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं.

90 प्रतिशत से अधिक घरों को नल के पानी का कनेक्शन

जल जीवन मिशन का लक्ष्य इस साल तक देश के सभी ग्रामीण परिवारों को नल से जल का कनेक्शन उपलब्ध कराना है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक लगभग 77.55 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं. राज्य सरकार के अनुसार, बुंदेलखंड के सभी जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक घरों को नल के पानी का कनेक्शन दिया गया है.

बुंदेलखंड क्षेत्र में, महोबा जिले में सबसे ज्यादा 99.64 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। इसके बाद ललितपुर जिले में 99.4 फीसदी, बांदा में 99.1 प्रतिशत, झांसी में 98.92 फीसदी, चित्रकूट में 98.76 प्रतिशत, हमीरपुर में 98.75 फीसदी और जालौन जिले में 94.37 प्रतिशत घरों में नल से जल के कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं.

''पानी की हर एक बूंद कीमती''

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की. समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जल संरक्षण के महत्व के बारे में ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि पानी की हर एक बूंद कीमती है और इसे बचाया जाना चाहिए.

77.11 फीसदी घरों में नल से जल के कनेक्शन

केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार को जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक अलग अभियान शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया. नमामि गंगे और ग्रामीण पेयजल विभाग के प्रधान सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने विंध्य क्षेत्र के भी आंकड़े साझा किए. विंध्य क्षेत्र में, मिर्जापुर में 97.43 प्रतिशत और सोनभद्र में 77.11 फीसदी घरों में नल से जल के कनेक्शन दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Bareilly News: 'किसी को भी शांति व्यवस्था के साथ शरारत...', तौकीर रजा के बयान पर एसएसपी ने दी चेतावनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget