एक्सप्लोरर

प्रयागराज में शुरू हुई RSS की अहम बैठक, पहले दिन शुरुआती दो सत्रों में स्वयं सेवकों के कार्यों की हुई समीक्षा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के पहले दिन शुरुआती दो सत्रों में लॉकडाउन के दौरान स्वयं सेवकों की तरफ से किए गए कार्यों की समीक्षा हुई.

प्रयागराज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय बैठक प्रयागराज में शुरू हो गई है. प्रयागराज के वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल गौहनिया में हो रही बैठक में सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत, सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी समेत प्रमुख केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद हैं.

स्वयं सेवकों के कार्यों की समीक्षा हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के पहले दिन शुरुआती दो सत्रों में लॉकडाउन के दौरान स्वयं सेवकों की तरफ से किए गए कार्यों की समीक्षा हुई. इस दौरान प्रांतों के पदाधिकारियों ने अपने काम गिनाए. खाना, कपड़ा, अनाज वितरण के साथ ही इलाज और वाहनों की व्यवस्था के बारे में बताया गया. बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने लोगों को सहायता करने, आत्मनिर्भर बनाने और सक्रिय होने के निर्देश दिए.

सम सामयिक विषयों पर हुई चर्चा बैठक में सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत और अन्य पदाधिकारियों ने स्वयं सेवकों की तरफ से किए गए कामों को सराहा. उन्होंने कहा कि सभी स्वयं सेवक सामाजिक सहभागिता के जरिए लोगों की मदद करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहयोग दें. बैठक में समीक्षा के बाद दूसरे सम सामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई. सामाजिक समरसता बढ़ाने, परिवार और कुटुंब की अवधारणा को बढ़ाने, स्वदेशी, गोरक्षा और पर्यावरण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई.

समापन सत्र में संदेश देंगे मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्याथ भी शामिल हुए हैं.  सोमवार को अंतिम दिन लव जिहाद, धर्मांतरण, राम मंदिर निर्माण की भव्यता और उसमें जन सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है. अंतिम दिन समापन सत्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत अपना संदेश देंगे.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ: सपा कार्यकर्ताओं पार्टी कार्यालय में मनाया मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात

आगरा: शादी-समारोह शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग, कोरोना प्रोटोकोल के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget