एक्सप्लोरर

JDU-LJP के तनातनी के बीच रामविलास पासवान बोले- चिराग जो फैसला लेंगे हम उनके साथ हैं

रामविलास पासवान ने कहा कि पार्टी पर अब उनका भी बस नहीं चलता. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने अध्यक्ष और पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष के अनुसार चलती है.

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए में जेडीयू और एलजेपी के बीच चल रही तनातनी के बीच केन्द्रीय मंत्री और एलजेपी के वरिष्ठ नेता रामविलास पासवान का बड़ा बयान सामने आया है. रामविलास पासवान ने कहा कि चिराग पासवान पार्टी के प्रेसिडेंट हैं. पार्टी में फैसला लेने का अधिकार उनका है. चिराग जो भी फैसला लेंगे हम उनके साथ हैं .

रामविलास पासवान ने कहा, "पार्टी पर अब मेरा भी बस नहीं चलता. पार्टी अपने अध्यक्ष और पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष के अनुसार चलती है." साथ ही उन्होंने कहा, "मेरे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने गरीबों के लिये बड़े बड़े काम किये हैं."

गौरतलब है कि बिहार में एनडीए गठबंधन में जेडीयू और एलजेपी के बीच जबरदस्त बयानबाजी जारी है, जिसका सीधा असर गठबंधन पर पड़ रहा है. एक ओर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सीएम नीतीश की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं और सीट बंटवारे को लेकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

वहीं दूसरी ओर जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न तो इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं न ही सीट शेयरिंग का कोई आश्वासन. लेकिन जेडीयू के दूसरे नेता एलजेपी प्रमुख पर निशाना साधने से नहीं चूकते.

बता दें हाल ही में एलजेपी ने बिहार में अपने मुंगेर जिलाध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया था. जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती का कसूर केवल इतना था कि उन्होंने बयान देकर कहा था कि बिहार में एनडीए गठबंधन अटूट है. भारती के इस बयान को पार्टी के दिशानिर्देशों और राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुशासन के विपरीत माना गया .

जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए पार्टी की ओर से जो बयान दिया गया था उसमें कहा गया था कि पार्टी की ओर से गठबंधन पर फैसला करने का अधिकार केवल चिराग पासवान को है, तब तक इस मामले पर किसी पार्टी नेता को बोलने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें:

पकड़े जाने के बाद रोने लगा विकास दुबे, महाकाल मंदिर की सुरक्षा अधिकारी ने बतायी गिरफ्तारी की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget