एक्सप्लोरर

Jodhpur News: सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले में महिला महापौर भी सुरक्षित नहीं, सरकारी कार्यक्रम में हिस्ट्रीशीटर ने की बदसलूकी

Rajasthan News: पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों को पकड़े जा रहे हैं. लेकिन ऐसे लोग बाहर क्यों घूम रहे हैं, जो अपराधी हैं.

Jodhpur Crime News: राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार विपक्ष अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोल रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर में कांग्रेस की महापौर भी अब सुरक्षित नहीं है. लॉ एंड आर्डर के हालात इतने गंभीर हैं कि एक हिस्ट्रीशीटर ने जोधपुर नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा से वार्ड 70 में कार्यक्रम के दौरान इतनी बदसलूकी की कि उन्हें मंच छोड़कर जाना पड़ा. हिस्ट्रीशीटर ने न सिर्फ महापौर की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रोका बल्कि हाथापाई पर भी उतर आया था. लोगों के बीच गाली-गलौज करने लगा. यह घटना पुलिस के अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास के दावों की पोल खोल रही है. क्योंकि यह घटना जहां हुई, वहां पुलिस के जवान भी मौजूद थे. लेकिन वो हिस्ट्रीशीटर को रोक नहीं पाए. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें हिस्ट्रीशीटर खुलेआम मंच के पास जाकर धमकाते हुए नजर आ रहा है. 

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

महिला महापौर कुंती देवड़ा के साथ हुई बदसलूकी की शिकायत लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शहर विधायक मनीषा पवार, जिलाध्यक्ष सलीम खान, पशुधन बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी, छोटू उस्ताद, इरफान बेली गोविंदपुरी के साथ जोधपुर के पुलिस कमिश्नर से मिला. इस प्रतिनिधिमंडल ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने महापौर के साथ बुधवार को हुई इस घटना के बाद हिस्ट्रीशीटर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कुंती देवड़ा ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है.

पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि पुलिस अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों को पकड़ रही है. लेकिन ऐसे लोग बाहर क्यों घूम रहे हैं, जो आदतन अपराधी हैं. सरकारी कार्यक्रम में महिला महापौर के साथ ऐसी हरकत करने की हिम्मत करते हैं. उन्होंने ऐसे हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

क्या बताया है पीड़ित महापौर ने

कुंती देवड़ा परिहार ने बताया कि वो बुधवार को कबीर नगर के वार्ड में विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में शिरकत पहुंची थीं. इस दौरान दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश लतीफ खान और एक अन्य कार्यक्रम के बीच मंच के पास आ गए. उन्होंने मुझ पर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया. उन्होंने बताया कि वह पिछले दो-तीन महीने से तरह से इस तरह से परेशान कर रहा था. कल पब्लिक कार्यक्रम में अभद्र व्यवहार किया. हिस्ट्रीशीटर अवैध पट्टे बनाने के लिए परेशान कर रहा था. वह भूमाफिया है, उसने कबीर नगर में कई जगह अवैध कब्जे कर रखे हैं. वह लोगों को डरा धमकाकर पैसे लेकर घर खाली करवाता है. उन्होंने बताया कि उस पर सूरसागर थाने में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं. ऐसे में उसने तो पहले पट्टे के लिए दबाव बनाया. जब काम नहीं हुआ तो वह इस तरह की बदतमीजी पर उतर आया. इस व्यवहार के बाद जब मैं दूसरे कार्यक्रम में गई तब वह वहां भी पहुंच गया. बदतमीजी की. उन्होंने बताया कि मैंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है.

ये भी पढ़ें

Same Sex Marriage: समलैंगिक विवाह पर शंकराचार्य निश्चलानंद का बड़ा बयान, जजों से पूछा- 'क्या आप पुरुष होकर पुरुष से शादी...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget