एक्सप्लोरर

क्रिकेट की दीवानगी ने पहुंचाया अफगानिस्तान, कमेंट्री के दौरान धमाका, जानें- कमेंटेटर देवेंद्र का जोधपुर से काबुल का सफर

Commentator Devendra Kumar News: अफागनिस्तान के राष्ट्रीय खेल ब्रॉडकास्टिंग के लिए कमेंट्री के दौरान काबुल में क्रिकेट मैच के दौरान बम धमाका भी हुआ था. इस धमाके से देवेंद्र कुमार कुछ दूरी पर थे.

Commentator Devendra Kumar Latest News: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) की ओर से आयोजित घरेलू टी20 लीग के फाइनल मैच से पहले खचाखच भरे काबुल स्टेडियम में एक 36 वर्षीय भारतीय युवक देवेंद्र कुमार का खड़े होकर स्वागत किया गया. राजस्थान के जोधपुर के पास छतरपुरा गांव के रहने वाले देवेंद्र कुमार ने कम उम्र में ही क्रिकेट कमेंटेटर बनने के लिए अपना गांव छोड़ दिया था.

एक दशक से ज्यादा समय तक जयपुर में पोलो मैच और स्कूल क्रिकेट गेम की कमेंट्री करने के बाद देवेंद्र को 2017 में करियर बदलने वाला अंतरराष्ट्रीय ब्रेक मिला. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उस समय उन्हें घरेलू टूर्नामेंटों के लिए अंग्रेजी कमेंटेटर बनने का मौका दिया, जो तब तक सिर्फ पश्तो भाषा में ही होते थे. इसके बाद देवेंद्र ने किक्रेट की दुनिया में बहुत जल्द ही अपनी पहचान बना ली. साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह अफगानिस्तान क्रिकेट की आवाज बन गए.

अफगानी फैंस ने किया स्वागत
किक्रेट फैंस को देवेंद्र की आसान भाषा में की गई कमेंट्री बहुत पसंद आई. वहीं भारत में 2023 विश्व कप के दौरान बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल ने उन्हें क्षेत्रीय विशेषज्ञ के रूप में साइन किया. इसलिए पिछले महीने जब वह खिताबी मुकाबले से पहले टॉस के लिए बाहर निकले तो अफगानी फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया. 

ग्रेटर नोएडा में द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान देवेंद्र ने कहा, "यह आज भी मेरे रोंगटे खड़े कर देता है. अफगानी फैंस ने जब मेरा नाम चिल्लाना शुरू किया और एक मिनट से ज्यादा समय तक उन्होंने मेरे लिए ताली बजाई. यह बहुत ही स्पेशल मूमेंट था, जिसे मैं अपनी आखिरी सांस तक नहीं भूलूंगा." क्रिकेट कमेंट्री के जनूनी देवेंद्र जोधपुर के छतरपुरा गांव के रहने वाले हैं. 

12वीं तक पढ़े हैं देवेंद्र
देवेंद्र ने सरकारी स्कूल से हिंदी माध्य में 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है. कभी मारवाड़ी के अलावा हिंदी भी उन्हें ठीक तौर पर नहीं आती थी, लेकिन देवेंद्र के शौक और जूनून ने उन्हें इंग्लिश कमेंटेंटर बना दिया. साल 2017 से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए कमेंट्री कर चुके देवेंद्र के लिए तालीबान की वापसी के बाद नया अनुभव था.

कमेंट्री के दौरान हुआ धमाका
अफागनिस्तान के राष्ट्रीय खेल ब्रॉडकास्टिंग के लिए कमेंट्री के दौरान काबुल में क्रिकेट मैच के दौरान बम धमाका भी हुआ. इस धमाके से वह कुछ दूरी पर थे. देवेंद्र का कहना है कि तालीबान सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान की परिस्थितियों में बदलाव आया है, लेकिन वहां के लोग आज भी भारतीय लोगों के प्रति मित्रता जताते हैं. देवेंद्र अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कमेंट्री पैनल में एकमात्र भारतीय हैं.

इस घटना के बाद जब देवेंद्र काबुल से चले गए, तो अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नायब ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया था. इसमें भारतीय कमेंटेटर का शुक्रिया अदा किया गया था. नैब ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "देवेंद्र इस मुश्किल समय में @ACBofficials और हमारे देश के साथ आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. हम आपके महान प्रयासों और सम्मान को कभी नहीं भूलेंगे."

देवेंद्र ने बताया कि सिर्फ ग्रेग चैपल ने शुरूआती दिनों  मेरी सबसे ज्यादा मदद की है. शुरूआती दिनों में कई बार फ्रेंडली मैच में कमेंट्री करने का मौका भी दिया. देवेंद्र ने बताया कि शुरुआती दौर में अफगानिस्तान-आयरलैंड सीरीज में तीन इंटरनेशनल वनडे और जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान सीरीज में 5 वनडे और दो टी-20 मैच में कमेंट्री करने का मौका मिला था.

देवेंद्र के गांव के स्कूल में कोई अंग्रेजी का शिक्षक नहीं था. यहां तक कि मारवाड़ी में हिंदी भी पढ़ाई जाती थी, इसलिए बहुत दिनों तक अंग्रेजी भाषा समझ में नहीं आया, लेकिन वो टोनी ग्रेग और जेफ्री बयकॉट की आवाज रेडियो पर सुनकर प्रेरित हुए.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले एक होंगे ये 3 निगम? गहलोत सरकार में लिया गया फैसला पलटने के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget