एक्सप्लोरर

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले एक होंगे ये 3 निगम? गहलोत सरकार में लिया गया फैसला पलटने के संकेत

Municipal Council in Rajasthan: राजस्थान में नव गठित नगर निगमों को एक करने के लिए बहस तेज हो गई है. राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार ने तीन जगहों पर नए नगर निगमों का गठन किया था.

Rajasthan News Today: राजस्थान में निकाय चुनाव भले ही अगले साल होने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही यहां पर सियासी गहमागहमी शुरू हो गई है. प्रदेश की पिछली अशोक गहलोत सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगम का गठन किया था. इनमें से कुछ जगहों पर कांग्रेस के भी मेयर बने. 

जयपुर में बीजेपी का लंबे समय से मेयर की कुर्सी पर कब्जा था, लेकिन पिछले चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के मेयर बने. इसलिए यहां पर एक सियासी माहौल बना रहा. अब बीजेपी यहां पर इन निगमों को एक करना चाह रही है. 

यूडीएच मंत्री ने दिए ये संकेत
इसकी वजह यह है कि बीजेपी के कई विधायक निगमों को एक करने के पक्ष में हैं. इसलिए समय-समय पर उन्होंने अपनी मांग भी रखी है. अब यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि एक जयपुर, जोधपुर और कोटा में एक नगर निगम बनाया जाएगा. फिलहाल, यहां पर अभी दो-दो नगर निगम हैं.

बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने की रणनीति
राजस्थान में पिछली कांग्रेस की अगुवाई वाली अशोक गहलोत सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगम का गठन करके सियासी बिसात पार मास्टर स्ट्रोक खेला था. इन सीटों पर भारतीय जनात पार्टी का लंबे समय से कब्जा था. 

बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए कांग्रेस ने विशेष रणनीति बनाई थी, जिसको लेकर उस समय विपक्ष में रही बीजेपी ने काफी विरोध किया था. हालांकि, गहलोत सरकार ने उस समय दो-दो नगर निगम बनाकर चुनाव लड़ा था. अब उस नियम को पलटने की तैयारी चल रही है.

राजस्थान सरकार की ये है योजना
दरअसल, 'एक राज्य एक चुनाव' की योजना पर राजस्थान सरकार काम कर रही है. चुनाव से पहले निकाय में इस फेरबदल को बीजेपी करना चाह रही है. राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक का कहना है कि कांग्रेस ने जयपुर में चुनाव जीतने के लिए यह दांव आजमाया था.

कांग्रेस को निगम बनाने का मिला फायदा
वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक के मुताबिक, कांग्रेस को इस रणनीति का फायदा भी मिला और उसने चुनाव में जीत हासिल की है. अब बीजेपी उसे हटाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर समीकरण देखा जाए तो बीजेपी एक-एक निगम करके ही चुनाव मैदान में जाना चाहती है. 

विनोद पाठक ने बताया कि शहरी निकायों की सीमा के विस्तार पर भी राजस्थान सरकार तेजी से काम कर रही है, जो आने वाले दिनों में कई बदलाव के रूप में दिखेंगे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस-बीजेपी में उम्मीदवारों पर माथापच्ची जारी, सचिन पायलट की होने वाली है अहम भूमिका

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget