एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में दिन के साथ-साथ रातें भी होने लगी हैं गर्म, आज कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश

Weather Today in Rajasthan: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई है. शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस जालौर में दर्ज किया गया.

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान के कुछ इलाकों में आज बारिश होने का अनुमान है.इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.इन दिनों राजस्थान के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है.कई शहरों में दिन के साथ-साथ रातें भी काफी गर्म हो रही हैं. 

राजस्थान में आज कहां-कहां हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक शनिवार को कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कहीं-कहीं हरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं प्रदेश के बाकी के हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के भीललाड़ा, बूंदी, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोंपुर और टोंक जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है. रविवार नौ अप्रैल को भी इसी तरह का मौसम राजस्थान के कुछ इलाकों में रह सकता है.

विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस जालौर में दर्ज किया गया.वहीं फलौदी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियर रिकार्ड किया गया.

राजस्थान में आज कैसा रहेगा तापमान

वहीं अगर शनिवार के तापमान की बात करें तो राजधानी जयपुर में तापमान 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. श्रीगंगानगर में पारे के 18 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इसी तरह से चूरू में पारा 17 से 32 डिग्री सेल्सियस
के बीच रह सकता है.

जोधपुर में पारा 22 से 35 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 23 से 33 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 22 से 36 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 18 से 34 डिग्री सेल्सियस और कोटा का तापमान 21 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: दिव्यांग की परेशानी सुनी तो उसके घर मोटरसाइकिल से पहुंचे मंत्री शांति धारीवाल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget