एक्सप्लोरर

Rajasthan: दिव्यांग की परेशानी सुनी तो उसके घर मोटरसाइकिल से पहुंचे मंत्री शांति धारीवाल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Congress Padayatra: मंत्री शांति धारीवाल ने अर्जुन का आधार कार्ड बनवा पेंशन शुरू करने के निर्देश दिए. 35 वर्षीय अर्जुन इकलौता पुत्र है. उसकी लंबाई डेढ़ फिट है. विधवा मां लालन-पालन कर रही हैं.

Kota News: राजस्थान में कांग्रेस (Congress) का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है. किसी की छोटी समस्स्या है तो किसी की बड़ी, किसी की व्यक्तिगत समस्या है तो किसी की सार्वजनिक. सभी का समाधान या तो मौके पर हो रहा है या सम्बंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश जारी किए जा रहे हैं.

कोटा उत्तर के विधायक व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) इन दिनों लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर रहे हैं. हर वार्ड का दौरा कर रहे हैं. ऐसे में उन्होंने एक विकलांग के बारे में सुना तो वह एक कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल पर बैठे और सीधे उसके घर पहुंच गए.

शहरवासियों के लिए पदयात्रा बनी वरदान
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में कोटा में लगातार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली जा रही पदयात्रा क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. जिस क्षेत्र में भी पदयात्रा पहुंच रही है, क्षेत्रवासी जोरदार स्वागत कर विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं. लोगों की छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान भी निरंतर जारी है.

मंत्री शांति धारीवाल की पदयात्रा शुक्रवार को वार्ड नंबर 45 की बाल्मीकि बस्ती के दिव्यांग अर्जुन के लिए वरदान साबित हुई. पदयात्रा के दौरान मंत्री शांति धारीवाल और अमित धारीवाल ने जब दिव्यांग अर्जुन को हो रही परेशानी के बारे में सुना तो उससे मिलने उसके घर पहुंच गए.

इकलौता पुत्र, वह भी दिव्यांग 
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने अर्जुन का आधार कार्ड बनवाकर पेंशन शुरू करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए. परिवार में 35 वर्षीय अर्जुन इकलौता पुत्र है. उसकी लंबाई करीब डेढ़ फिट है. ऐसे में विधवा मां कामकाज कर उसका लालन-पालन कर रही हैं. अब अर्जुन की पेंशन शुरू हो जाने पर परिवार को कुछ राहत मिलेगी. अर्जुन का आधार कार्ड फिंगरप्रिंट इंप्रेशन की वजह से नहीं बन पा रहा था.

अब आंखों की पुतली के इंप्रेशन से आधार कार्ड बनवा कर उसकी पेंशन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पदयात्रा के दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल पटरी पार क्षेत्र के वार्ड 45 में गली मोहल्लों में पहुंचे, जहां क्षेत्रवासियों से उन्होंने मुलाकात की. क्षेत्र के लोगों ने भी पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया.

सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती
क्षेत्र की उड़िया बस्ती में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल बाइक पर बैठकर पहुंचे और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सरकार द्वारा हाल ही में निकाली जा रही सफाई कर्मियों की बड़ी संख्या में भर्ती के बारे में भी जानकारी दी. इसके साथ ही सरकार की ओर से बजट घोषणा के तहत हर महावितरण किए जाने वाले खाद्य सामग्री किट के बारे में क्षेत्र के लोगों को बताया. शांति धारीवाल की इस कार्यशैली से जहां कार्यकर्ताओं में जोश आया, वहीं लोगों को भी राहत मिल रही है. 

यह भी पढ़ें : Kota News: कोटा और बूंदी में सोमवार से MSP पर शुरू होगी चने और सरसों की खरीद, जानिए क्या हैं रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु सुरक्षित लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु सुरक्षित लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
Jodhpur News: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
जोधपुर: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
Bharatpur News: आम से खास तक सभी रंगों में सराबोर, होली का धमाल, जिला कलेक्टर ने जनता के साथ खेली होली
आम से खास तक सभी रंगों में सराबोर, होली का धमाल, जिला कलेक्टर ने जनता के साथ खेली होली
ईरान-इजरायल वॉर में नागौर के दिलीप की मौत, ओमान के पोर्ट पर खड़ी मर्चेंट नेवी की शिप पर मिसाइल अटैक
ईरान-इजरायल वॉर में नागौर के दिलीप की मौत, ओमान के पोर्ट पर खड़ी मर्चेंट नेवी की शिप पर मिसाइल अटैक

वीडियोज

Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान का भारत को लेकर बड़ा ऐलान, जानें क्या दी खुशखबरी?
अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान का भारत को लेकर बड़ा ऐलान, जानें क्या दी खुशखबरी?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
Embed widget