एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में झूम के बरसे बादल, 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान, जानें- कैसा रहेगा मौसम?

Weather Today in Rajasthan: राजधानी जयपुर में दोपहर 1.30 बजे तेज बारिश हुई. बारिश का यह दौर रुक-रुककर काफी देर तक जारी है. सबसे अधिक बारिश जैसलमेर में हुई. वहां शनिवार शाम से 2.5 इंच बारिश दर्ज की गई.

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में मौसम ने जबरदस्त करवट ली है. रविवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई. सबसे अधिक 59.8 एमएम बारिश जैसलमेर में हुई. इस बारिश की वजह से राज्य के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है.इससे प्रदेश का मौसम मई में भी सुहाना हो गया है. रविवार को प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान सीकर में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने आज गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने कीआशंका जताई है.

राजस्थान में कहां कितनी हुई बरसात

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिका बारिश जैसलमेर में 59.8 एमएम दर्ज की गई. विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. इसके अलावा एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र वायुमंडल के निचले स्तरों में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. इसके प्रभाव की वजह से ही राज्य में बारिश, आंधी और ओले गिर रहे हैं. 

कैसा है राजस्थान का मौसम

विभाग ने आंधी-बारिश का दौर कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने का अनुमान लगाया है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाए भी चल सकती हैं. कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. विभाग ने बांसवाड़ा, बारां, डुंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़,सिरोही और उदयपुर को छोड़कर प्रदेश के बाकी के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अलर्ट वाले जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.  विभाग का कहना है कि आंधी और बारिश की गतिविधियां अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकती हैं. एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से आंधी और बारिश की गतिविधियां और बढ़ जाएंगी. 

राजधानी जयपुर में जोर से बरसे बादल

प्रदेश में रविवार सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे, राजधानी जयपुर में दोपहर 1.30 बजे तेज बारिश हुई. बारिश का यह दौर रुक-रुककर काफी देर तक जारी है. सबसे अधिक बारिश जैसलमेर में हुई. वहां शनिवार शाम से ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई थी. शहर में कई जगह बारिश का पानी भर गया. मौसम विभाग के अनुसार शहर में 2.5 इंच (59 एमएम) बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा नागौर, सीकर, अलवर, बारां में ओले भी गिरे. चूरू,सीकर, झुंझुनू, बीकानेर, जालौर, राजसमंद,झालावाड़,डुंगरपुर समेत कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं झालावाड़ में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें

Watch: बीजेपी नेता मदन दिलावर बोले- 'गोविंद सिंह डोटासरा आप जेल जाओगे तो निकालने वाला कोई नहीं मिलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget