एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- 'भ्रष्टाचारी भाग रहे हैं, सिस्टम साफ हो रहा है'

Jagdeep Dhankhar News: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि राजनीति चाहे कैसी भी करो मगर हमारी संस्कृति समाज को आगे बढ़ाओ. उन्होंने कहा कि हमारे टीचरों ने ज्ञान दिया उसी का परिणाम है कि हम सक्षम बन गए.

Kota News: मंगलवार को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान के कोटा पहुंचे हैं. इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सेवानिवृत्ति गौरव सम्मान समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उपराष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भ्रष्टाचारी भाग रहे हैं, सिस्टम साफ हो रहा है, देश में पारदर्शिता रही है. उन्होंने आगे कहा कि देश में ऐसा वातावरण बन रहा है, जहां हर व्यक्ति अपनी प्रतिभा को दिखा सकता है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि मेरा भारत सर्वोपरि है. मुझे भारतीय होने पर गर्व है. 

सेवानिवृत्ति गौरव सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कोटा में सामर्थ्य है, समर्थन है, हमारा देश आज प्रेरणा दे रहा है. चांद के बाद अब सूर्य की ओर हम अग्रसर हो रहे हैं. उपराष्ट्रपति ने कहा कि पहले पांच देश जिसमें भारत, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, तुर्की और इंडोनेशिया को सबसे पिछड़े देशों की सूची में रखा जाता था. लेकिन आज वही भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है.

हमने उन्हें पछाड़ा जिन्होंने हम पर 200 साल राज किया 
उपराष्टपति ने कहा कि हमने उन अंग्रेजों को पछाड़ा है जिन्होंने हमारे देश पर 200 साल राज किया. उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज हम डॉ. राधाकृष्णन को एक टीचर के रूप में याद करते हैं. मेरा असली जन्म भी सैनिक स्कूल में जाने के बाद हुआ. उन्होंने कहा कि कोई ठोर है तो वह गुरू के पास है. यदि भगवान का साथ उठना है तो गुरु के पास ठोर होती है. यदि गुरू के पास से उठता है तो कोई ठोर नहीं होती. हमारे भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है हमारी बात कुछ और है. उपराष्ट्रपति ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी में हम पूरी दुनिया में 46 प्रतिशत ट्रांजैक्शन कर रहे हैं जो जापान अमेरिका फ्रांस से भी चार गुना अधिक है. 

हमारी संस्कृति समाज को आगे बढ़ाओ 
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि राजनीति चाहे कैसी भी करो मगर हमारी संस्कृति समाज को आगे बढ़ाओ. उन्होंने कहा कि हमारे टीचरों ने ज्ञान दिया उसी का परिणाम है कि हम सक्षम बन गए. आज वह भारत नहीं है जो पहले था. दुनिया भारत की ओर देख रही है. बड़ी संस्था कहती है भारत इन्वेस्टमेंट व अपॉर्चुनिटी का डेस्टिनेशन बन गया. हमने कभी सपने में ना सोचा था, कल्पना नहीं की थी कि दलाल सरकारी दफ्तर से कम हो जाएंगे. सर्विस रोड रेल बिजली पानी सभी जगह दलालों का बोलबाला था. लाइनें लगती थी लेकिन अब यह धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं. भ्रष्टाचारी भाग रहे हैं. सिस्टम साफ हो रहा है. देर सवेर भ्रष्टाचारी खत्म होंगे. पारदर्शिता आ रही है और देश में स्वच्छ वातावरण बन रहा है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: कोटा में कोचिंग कर रहे छात्रों को पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सलाह- 'ऐसा काम मत करो जिससे मां-बाप को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget