एक्सप्लोरर

Vibrant Gujarat 2024: वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, बोले- 'राजस्थान को भी...'

Vibrant Gujarat 2024: मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए जिस तरह का विकास मॉडल शुरू किया था, वह ऐतिहासिक है और इसके परिणाम मिल रहे हैं.

Rajyavardhan Singh Rathore At Vibrant Gujarat 2024: राजस्थान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मंगलवार( 9 जनवरी) को कहा कि गुजरात का औद्योगिकीकरण मॉडल देश के लिए एक उदाहरण है और भारतीय जनता पार्टी सरकार इसे रेगिस्तानी राज्य में दोहराएगी. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में भाग लेने के लिए आने वाले राजस्थान के मंत्री ने यहां कहा," गुजरात का औद्योगिकीकरण मॉडल, जिस तरह से वे निवेश आकर्षित करते हैं, जिस तरह से वे व्यापार को बढ़ावा देते हैं, वह देश के लिए एक उदाहरण है.

उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह राजस्थान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों बाद वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. बुधवार( 10 जनवरी) को प्रधानमंत्री गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन करेंगे. राठौड़ ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार भी राजस्थान को औद्योगिक राज्य बनाने का प्रयास करेगी.

'राजस्थान को औद्योगिक राज्य बनाने का प्रयास करेंगे'
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि "हम गुजरात के मॉडल को राजस्थान में दोहराने की कोशिश करेंगे. पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए जिस तरह का विकास मॉडल शुरू किया था, वह ऐतिहासिक है और इसके परिणाम मिल रहे हैं. अब हम राजस्थान को भी एक औद्योगिक राज्य बनाने का प्रयास करेंगे."

पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
बता दें कि इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन और संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपने गृह राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के नया संस्करण का उद्घाटन करने के बाद, पीएम मोदी शीर्ष वैश्विक निगमों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे.

शिखर सम्मेलन का यह दसवां संस्करण का मनाएगा जश्न
इसके बाद प्रधानमंत्री GIFT सिटी जाएंगे जहां वह ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम में प्रमुख व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत 2003 में मोदी के नेतृत्व में हुई थी जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे. वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का दसवां संस्करण 10 से 12 जनवरी 2024 तक गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है. इसकी थीम' गेटवे टू द फ्यूचर' है. शिखर सम्मेलन का यह दसवां संस्करण" सफलता के शिखर सम्मेलन के रूप में जीवंत गुजरात के 20 वर्षों" का जश्न मनाएगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: 'आप खूब बच्चे पैदा करो, मकान तो पीएम...', जानिए- क्या बोल गए मंत्री बाबूलाल खराड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget