एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा में बाधा पर विहिप का हमला, विनोद बंसल बोले 'यह जेहादी मानसिकता...'

Rajasthan News: विहिप प्रवक्ता ने बाबा छांगुर पर भी हमला बोला और कहा कि उन्हें बाबा कहना ही गलत है. छांगुर जैसे लोगों को बाबा कहना ही सनातन धर्म के बाबाओं के अपमान है.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने रविवार को जोधपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हाल ही में दिल्ली में सामने आई उस घटना की कड़ी निंदा की, जिसमें कांवड़ यात्रियों के रास्ते में कथित रूप से कांच बिछाए गए थे.

बंसल ने इसे जेहादी मानसिकता का प्रतीक बताया और कहा कि यह सुनियोजित प्रयास हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था पर हमला है.

विनोद बंसल ने अपने बयान में कहा, "कांवड़ यात्रा कोई साधारण आयोजन नहीं है, यह करोड़ों शिवभक्तों की आस्था का पर्व है. उनके मार्ग में कांच बिछाना एक गहरी साजिश है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह जेहादी मानसिकता अब सामने आ चुकी है, और समाज को इसके खिलाफ एकजुट होना होगा."

बंसल ने कहा कि जो व्यक्ति थूक कर, फूंक कर या जूठा कर के लोगों को भोजन परोसता है, वह संत नहीं हो सकता. यह सीधे-सीधे हिंदू धर्म की मर्यादा और भक्तों की भावना का अपमान है.

छांगुर बाबा को लेकर तीखा बयान

विहिप प्रवक्ता ने विवादित बाबा छांगुर पर भी हमला बोला और कहा कि उन्हें बाबा कहना ही गलत है. छांगुर जैसे लोगों को बाबा कहना ही सनातन धर्म के बाबाओं के अपमान है. वो तो जेल में बंद है जलालुदीन है. धर्मांतरण का रैकेट चलाता था और विदेशों से फंडिंग मिलती थी इसकी NIA से कम कोई जांच नहीं होगी क्योंकि विदेशों से डेढ़ हजार करोड रुपए की फंडिंग का मामला सामने आया है साथ ही कई लोगों का धर्मांतरण करवाया गया है.

इन लोगों का एक ही टारगेट है हिंदू धर्म को टारगेट करना और हिंदू बहन बेटियों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण करवाते हैं और हमारे हिंदू बहन बेटियों का धर्मांतरण करवाने वालों को लाखों रुपए दिए जाते थे लव जेहाद को लेकर रेट कार्ड बनाया गया था.

विहिप प्रवक्ता ने कहा कि सनातन धर्म में मजार मस्जिद का कोई सरोकार नहीं है. हिंदुओं को ऐसी जगह जाने से बचना चाहिए क्योंकि यह धर्म के विरुद्ध है ऐसी जगह पर यह लोगों का धर्म परिवर्तन करवाते हैं

'हिंदू आस्था के साथ हो रहा है खिलवाड़'

प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में कुछ तत्व सुनियोजित रूप से हिंदू आस्थाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. "कभी थूक कर प्रसाद देना, कभी फूंक मारना और कभी जूठा करना—यह सब हिंदू धर्म की गरिमा को ठेस पहुँचाने के प्रयास हैं," उन्होंने कहा.

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

विहिप ने प्रशासन से अपील की है कि वह कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और ऐसी घटनाओं के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे. संगठन ने समाज से भी आह्वान किया है कि वह "धार्मिक सहिष्णुता की आड़ में आस्था पर हमले" को बर्दाश्त न करें.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: कोटा में ट्रक से टकराई मिनी बस, हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 जख्मी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget