एक्सप्लोरर

राजस्थान में धर्मांतरण पर VHP सख्त, CM भजनलाल शर्मा से मिलकर कर दी ये बड़ी मांग

Rajasthan News: राजस्थान में जबरन धर्मांतरण के मामलों पर विश्व हिंदू परिषद ने चिंता जताई है. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर सख्त कानून बनाने की मांग की है.

राजस्थान में पिछले दिनों अलग-अलग हिस्सों में जबरन व लालच देकर अवैध धर्मांतरण कराए जाने के मामले सामने आए थे. इन मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने आवाज उठाते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की थी. कई मामलों में सरकार ने सख्ती दिखाते हुए अवैध धर्मांतरण की कोशिशों को रोका भी था और कार्रवाई भी की गई थी. इस मामले में अब विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी भी एक्टिव हो गए हैं. 

राजस्थान में लगातार हो रही जबरन तथा अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी चिंता जताई है. धर्मांतरण के मामलों को लेकर उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र भी सौंपा है. सीएम भजनलाल से हुई मुलाकात के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार के साथ ही वीएचपी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. 

'देश की एकता और अखंडता के लिए बड़ा खतरा'
सीएम भजनलाल शर्मा से हुई मुलाकात के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश के हर शहर- कस्बे में धर्मांतरण के षड्यंत्र को सुनियोजित तरीके से फैलाया जा रहा है. हमारे देवी देवताओं और संस्कृति के विरुद्ध विष वमन आम हो चला है तथा लालच, झूठ, प्रलोभन, इलाज के मिथ्या दावों के जरिए आम लोगों को बहलाया जा रहा है. इससे न केवल हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचती है, बल्कि अवैध धर्मांतरण देश की एकता और अखंडता के लिए भी बहुत बड़ा खतरा है. 

विश्व हिंदू परिषद द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के जनजाति बहुल इलाकों का उदाहरण देते हुए बताया गया कि कि धर्मांतरण के कारण जनजातीय समाज की अनूठी परंपराओं पर भी अस्तित्व का संकट आ खड़ा हुआ है. इसलिए धर्मांतरण के विरुद्ध कठोर कानून न केवल हिंदू समाज, भारतीय संस्कृति, जनजातीय अस्मिता की रक्षा बल्कि देश की अखंडता के लिए भी अनिवार्य है.

कठोर कानून बनाने का दिया आश्वासन
वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष परीक का कहना है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गौर से सुना और मांग के अनुरूप कठोर कानून बनाने का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य में कहीं भी अवैध धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा. अगर कोई इस तरह का काम करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के साथ ही क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम, क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय सहित प्रांत पदाधिकारीगण परमेश्वर, सुंदर कटारिया, राधेश्याम गौतम एवं विवेक दिवाकर भी शामिल थे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget